
– प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने आज डोंगरगढ़ प्रवास के दौरान मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने मां बम्लेश्वरी से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।









