Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना एक वरदान है : उप मुख्यमंत्री देवड़ा

भोपाल । उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार सभी वर्ग के लोगों की चिंता कर उनके जीवन को संवारने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हर माता पिता का सपना होता है कि उनकी बेटी का विवाह बिना किसी चिंता के हो। माता-पिता को पैसे के अभाव में बेटी का विवाह संपन्न कराने में अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना वरदान साबित हो रही है। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा मंदसौर जिले में सामूहिक कन्या विवाह योजना में धुंधडका सामूहिक विवाह सम्मेलन में 51 जोड़ों के आशीर्वाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सामूहिक विवाह में वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए सभी के सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी। सभी 51 जोड़ों को 5-5 हजार रुपए उपहार राशि भी दी गई। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने सामुदायिक भवन निर्माण कराने का आश्वासन दिया।
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने एक्स-रे मशीन का किया शुभारंभ
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुंधडका में एक्स-रे मशीन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुंधडका में एक्स-रे मशीन की सुविधा उपलब्ध हो जाने से अब आसपास के लोगों को एक्स-रे की सुविधा प्राप्त होगी। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि आस-पास के गांव वालों को मंदसौर नहीं जाना पड़ेगा, उनको धुंधडका अस्पताल में ही एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी राज्य बन गया है।

  • Related Posts

    प्रदेश में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं-निर्बाध आपूर्ति रहेगी जारी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    एलपीजी सहित अन्य ईंधन के परिवहन, भंडारण और वितरण पर फोकस मुख्य सचिव श्री जैन ने कलेक्टर्स के साथ की वी.सी. भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने…

    Read more

    जनजातीय अंचल के विकास में खेत और किसान की अच्छी सेहत जरूरी : राज्यपाल पटेल

    राज्यपाल सिकल सेल एनीमिया जागरूकता, बीज एवं कृषि उपकरण वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास…

    Read more

    NATIONAL

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता