Ro no D15139/23

लोकतंत्र और राष्ट्रवादी भावना का संरक्षण पत्रकारिता की अहम कड़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

आपातकाल के दौर में संघर्षों का सामना करते हुए स्वदेश समाचार पत्र ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया स्वदेश ज्योति समाचार पत्र का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वदेश ज्योति के लोकार्पण पर दीं शुभकामनाएं

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में लोकतंत्र और राष्ट्रवादी भावना के संरक्षण के लिए पत्रकारिता अहम कड़ी है। इसी भावना से एक पत्रकार अपना संपूर्ण जीवन खपा देता है। लोकतंत्र के स्वस्थ वातावरण में सहमति और असमहति दोनों का अपना स्थान है और इस कार्य को वर्तमान समय में देश के कई समाचार पत्र समूह बड़ी खूबसूरती से अंजाम तक पहुंचा रहे हैं। ऐसी ही यात्रा स्वदेश समूह की रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपेक्स बैंक समन्वय भवन में मंगलवार को दीप प्रज्वलित कर स्वदेश ज्योति समाचार पत्र के लोकार्पण समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने भोपाल से नए प्रकाशन दैनिक स्वदेश ज्योति के लोकार्पण पर समाचार पत्र समूह के अध्यक्ष और प्रधान संपादक श्री राजेंद्र शर्मा को शुभकामनाएं दीं।

स्वदेश ने पिछड़ों और वंचित वर्ग की आवाज बुलंद की

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आपातकाल के दौर में संघर्षों का सामना करते हुए स्वदेश समाचार पत्र ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की। वर्तमान समय में प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ न्यू मीडिया (डिजिटल मीडिया) भी राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से प्रेरणा लेकर स्वदेश समाचार पत्र ने हमेशा पिछड़ों और वंचित वर्ग की आवाज बुलंद करने का कार्य किया है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य कश्यप ने कहा कि स्वदेश समाचारपत्र ने प्रखर राष्ट्रवादी विचारों को जीवंत रखते हुए पत्रकारिता का एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है।

स्वदेश ने नागरिकों के बीच राष्ट्र प्रथम की अलख जगाई

पूर्व राज्यपाल श्री कप्तान सिंह सोलंकी ने दैनिक स्वदेश ज्योति प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा कि स्वदेश समाचार पत्र ने देश की आजादी के बाद राष्ट्र के पुनर्निमाण में अपनी महती भूमिका निभाई है। देश में धर्म, भाषा, जाति, जेंडर और अमीर-गरीब का बड़ा अंतर था। ऐसे समय में स्वदेश ने नागरिकों के बीच राष्ट्रवादी विचारों और राष्ट्र- प्रथम की भावना को सशक्त किया। पूर्व प्रधानमंत्री श्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी भी लंबे अरसे तक इस समाचार पत्र से जुड़े रहे। कार्यक्रम को वरिष्ठ सांसद श्री वीडी शर्मा एवं वरिष्ठ नेता श्री सुरेश पचौरी ने भी संबोधित किया एवं प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रधान संपादक श्री राजेंद्र शर्मा ने समाचार पत्र की भावना और विकास यात्रा को समारोह में उपस्थित जनों के समक्ष रखा।

  • Related Posts

    मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    निवेशकों का विश्वास जीतने का परिणाम, बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश आ रहे निवेशक पीएम मित्र पार्क से लेकर GIS तक, मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को मिल रही नई गति  …

    Read more

    राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी की बैठक

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की औद्योगिक प्रगति, निवेश संभावनाओं और आधुनिक औद्योगिक अधोसंरचना पर रखा विजन भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) में 9,047 एकड़ क्षेत्र में 11 औद्योगिक पार्कों…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान