
आज ही के दिन हुई थी प्राण-प्रतिष्ठा
भोपाल (IMNB NEWS AGENCY)
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के नूतन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह केवल मंदिर नहीं, भारत की आत्मा, संस्कृति का गौरव और सनातन चेतना का उद्घोष है, हम सब राममय हैं।









