Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में किया राहगीरी आनंद उत्सव का शुभारंभ

घोड़े की सवारी और पुलिस बैंड की धुन का लिया आनंद
डॉ. यादव ने गाया गंगा तेरा पानी अमृत, माँ क्षिप्रा तेरा पानी अमृत भजन
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान कोठी रोड पर राहगीरी आनंद उत्सव में शामिल हुए, उन्होंने नागरिकों को नियमित योग और व्यायाम करने की सलाह दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलन कर राहगीरी आनंद उत्सव का शुभारंभ कर संस्कृति मंचों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंच से ‘गंगा तेरा पानी अमृत, मां क्षिप्रा तेरा पानी अमृत’ भजन भी गाया। सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, श्री विवेक जोशी, श्री बहादुर सिंह बोर मुंडला सहित जन-प्रतिनिधि और नागरिक भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनता से आह्वान किया कि बच्चों के साथ परिवार के युवा भी इस राहगीरी में निकलें और प्रतिदिन इसका अनुसरण करें। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उज्जैन के नागरिकों में उत्साह दिखाई दिया, सभी ने मुख्यमंत्री के साथ फोटो भी खिंचवाये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घुड़ सवारी करते हुए उपस्थित नागरिकों का अभिवादन किया। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का साफा एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राहगीरी आनंद उत्सव के दौरान स्वर्णिम मध्यप्रदेश की पेंटिंग का भी विमोचन किया गया। इस दौरान प्लास्टिक मुक्त उज्जैन थीम पर आयोजित जूट थैला वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया।

  • Related Posts

    कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हैं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वच्छता, सेवा, सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का किया आहवान मुख्यमंत्री डॉ.…

    Read more

    लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के सुशासन और न्यायप्रियता ने देश-प्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पाल-गड़रिया समाज कल्याण बोर्ड का होगा गठन, गड़रिया समाज के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान