Ro no D15139/23

नाथ सम्प्रदाय ने योग के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में “अध्यात्म प्रवाह” पुस्तक का विमोचन किया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव तृतीय अखिल भारतीय सारस्वत सम्मान समारोह में हुए शामिल
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान गोरक्षनाथ को भगवान श्री महाकालेश्वर की नगरी एवं सम्राट विक्रमादित्य-भृतहरी की अवंतिका से प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि नाथ सम्प्रदाय ने योग के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और आज भी गौ-रक्षा, योग, अध्यात्म, समाजसेवा में विशेष काम कर रहे है। भारत के लोकतंत्र में शुरू से ही नाथ सम्प्रदाय का प्रतिनिधित्व रहा है। वर्तमान में राज्यसभा सांसद बालयोगी संत श्री उमेशनाथ जी महाराज उज्जैन से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार शाम सामाजिक शोध-संस्थान के सभागृह में आयोजित गोरक्ष शक्तिधाम सेवार्थ फाउंडेशन के तृतीय अखिल भारतीय सारस्वत सम्मान समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री का पुष्प-गुच्छ और शॉल-श्रीफल देकर सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में “अध्यात्म प्रवाह” पुस्तक का विमोचन भी किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी अखिल भारतीय सारस्वत पुरस्कार विजेताओं का मैं उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए अभिनन्दन करता हूं। कार्यक्रम में उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल एवं राज्यसभा सदस्य बालयोगी संत श्री उमेशनाथ जी महाराज ने योग और समाजसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। स्वागत भाषण डॉ. शिवनंदन जोशी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी शांति स्वरूपानंद जी महाराज और विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हैं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वच्छता, सेवा, सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का किया आहवान मुख्यमंत्री डॉ.…

    Read more

    लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के सुशासन और न्यायप्रियता ने देश-प्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पाल-गड़रिया समाज कल्याण बोर्ड का होगा गठन, गड़रिया समाज के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान