Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जापान के इंडिया क्लब में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर गुरूवार को कोबे (जापान) के इंडिया क्लब में गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की उल्लेखनीय प्रगति को रेखांकित किया। उन्होंने मध्यप्रदेश के औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जापान की सुदृढ़ औद्योगिक व्यवस्था और मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर जापानियों द्वारा जताई गई गहरी रूचि का उल्लेख किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गांधी जी का समुचा जीवन भारतीयों के लिये समर्पित था। बापू का जीवन दर्शन सत्य अहिंसा, प्रेम और सेवा पर आधारित था। उन्होंने हमेशा सत्य को सर्वोपरि रखा। गांधीजी के विचार और जीवन दर्शन न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा बने। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बापू ने अफ्रीका से भारत तक सब के लिये एक आदर्श जीवन जिया और भारतीयों का सम्मान बढ़ाया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा के मार्ग पर चलकर आजादी के लिये अंग्रेजों के साथ संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने सही कहा था कि दुनिया आश्चर्यचकित रह जाएगी कि एक दुबला-पतला व्यक्ति, जिसका विराट व्यक्तित्व और मनोबल हिमालय की चट्टान से भी ऊपर था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूज्य बापू का जीवन हम सबके लिये सदैव आदर्श के रूप में विद्यमान रहेगा। उन्होंने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग चलने की प्रेरणा दी। उनकी पुण्यतिथि पर हम उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण कर रहे है।

  • Related Posts

    वाराणसी में 31 मार्च को एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में एमपी-यूपी सहयोग को मिलेगा नया आयाम सहयोग सम्मेलन से निवेश, निर्यात, ओडीओपी, शिल्प और पर्यटन को मिलेगी नई गति अंतर्राज्यीय सहयोग का नया मॉडल…

    Read more

    सनातन संस्कृति में यज्ञ का महत्व सर्वश्रेष्ठ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    बड़े पुण्य व देवताओं की कृपा से मिलता है मनुष्य का शरीर मुख्यमंत्री डॉ. यादव छिंदवाड़ा के सहस्त्र चंडी महायज्ञ में सपत्नीक हुए शामिल भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री डॉ.…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….