Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कपिला गौ-शाला में गौ-माता मंदिर सेवा स्थल का किया भूमि-पूजन

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को उज्जैन के रत्नाखेड़ी स्थित कपिला गौशाला पहुंचकर वेद ऋचाओं के उच्चारण के मध्य गौ-पूजन कर गौ-माता मंदिर सेवा स्थल का भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा दी गई 3.5 करोड़ रूपये की निधि से नगर निगम द्वारा विकसित किए जा रहे गौ-माता शेड, सार्वजनिक शौचालय एवं अन्य प्रगतिरत विकास कार्यों का अवलोकन भी किया। इस दौरान केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल भी साथ थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2024 को गौ-संवर्धन वर्ष घोषित किया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लक्ष्य सभी गौ-वंशों का संरक्षण एवं संवर्धन कर लावारिस गौ-वंश से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना, देशी नस्ल की गायों का उन्नयन, जैविक खाद से ऑर्गेनिक कृषि को बढ़ावा देना है। राज्य सरकार द्वारा गौ-संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गौ-वंश आहार अनुदान को दोगुना किया गया है। अब पंजीकृत गौ-शाला के पशुओं को प्रतिदिन 40 रूपये आहार अनुदान दिया जा रहा है।
जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, श्री अच्युतानंद महाराज, महापौर श्री मुकेश टटवाल, सभापति श्रीमती कलावती यादव आदि जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    सांस्कृतिक परंपरा, शुभता और नवचेतना का प्रतीक है गुड़ी पड़वा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    ऐतिहासिक महत्व की इस तिथि से ही विक्रम संवत हुआ आरंभ राज्य सरकार द्वारा गुड़ी पड़वा पर अवकाश के साथ सभी जिलों में विशेष आयोजन की व्यवस्था मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    Read more

    कवि सम्मेलन हमारी समृद्ध काव्य परम्पराओं के हैंसजीव संवाहक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन हमारा ध्येय   जल्द ही प्रारंभ करेंगे भोपाल से ओरछा पर्यटन हेली सेवा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का शुभारंभ भोपाल (IMNB…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट