प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन-बेतवा परियोजना के भूमिपूजन के लिए किया अनुरोध

प्रधानमंत्री श्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट
जल-गंगा अभियान और सिकल सेल उन्मूलन कार्यक्रम सहित प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में चल रही दो प्रमुख नदी-जोड़ो परियोजनाओं, केन-बेतवा परियोजना और पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना की वर्तमान जानकारी से अवगत कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि केन-बेतवा परियोजना भूमिपूजन के लिए तैयार है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी से केन-बेतवा परियोजना के भूमिपूजन के लिए समय प्रदान करने का अनुरोध किया। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को प्रदेश में चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जल-गंगा अभियान से प्रदेश के कुएं, बावड़ियां, नदियां, तालाब, पोखर, झील इत्यादि जल संरचनाओं पर ध्यान केंद्रित कर जनजागृति का वृहद स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश की जनता का इस अभियान के प्रति उत्साह देखकर इस अभियान की समय-सीमा को 30 जून तक बढ़ाया गया है। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को प्रदेश में चल रहे सिकल सेल उन्मूलन कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के नेतृत्व में डिंडोरी जिले में विश्व सिकल सेल दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राज्य सरकार “रक्त विकार” की इस गंभीर बीमारी के उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही जनजागरूकता से मरीजों के सदैव सहयोग के लिये भी दृढ़ संकल्पित है।

Related Posts

होलिका दहन 2025 में 13 मार्च, गुरुवार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 13 मार्च की रात्रि 11:26 बजे से 14 मार्च की दोपहर 12:29 आचार्य डॉक्टर राजेश्वरानंद स्वामी

होलिका दहन 2025 में 13 मार्च, गुरुवार को मनाया जाएगा। यह हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 13 मार्च…

होली आपसी प्रेम, सौहार्द और उल्लास का प्रतीक: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

होली एवं होलिका दहन की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ भोपाल । उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को रंगों के महापर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *