Ro no D15139/23

किसानों को उपार्जित मूल्य की राशि समय पर मिले : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 23 जनवरी तक होगी
36 लाख मीट्रिक टन धान उपार्जन पूर्ण
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में हो रहे धान उपार्जन कार्य की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों से कहा कि किसानों को समय पर उपार्जित धान की राशि प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में एक बैठक में अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा एवं प्रमुख सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्रीमती रश्मि अरूण शमी से धान उपार्जन के संबंध में चर्चा की।
बैठक में बताया गया कि प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अब तक साढ़े पांच लाख किसानों से अधिक किसानों से 36 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी जिलों में उपार्जन केन्द्रों पर संपन्न हो चुकी है। प्रदेश में लगभग 44 लाख मीट्रिक टन धान उपार्जन का अनुमान है। प्रदेश में धान का उपार्जन 23 जनवरी 2025 तक किया जा रहा है। किसानों के खाते में 5 हजार करोड़ रूपये से अधिक की राशि अंतरित की जा चुकी है।
मकर संक्रांति पर प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में मकर संक्रांति पर प्रदेश में हो रहे विविध कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। मकर संक्रांति पर प्रदेश में 12 से 14 जनवरी के मध्य लाड़ली बहनों की उपस्थिति में विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इन कार्यक्रमों में बहनों को गुड़-तिल खिलाने, कंगन और अन्य उपहार देने से जुड़े कार्यक्रम होंगे। जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान की गतिविधियों को भी इन कार्यक्रमों से संबद्ध किया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण प्रदेशभर में होगा। सभी कार्यक्रमों को शीघ्र ही अंतिम रूप दिया जा रहा है।

  • Related Posts

    कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य कार्यों के लिए 33 हजार 240 करोड़ रूपये की स्वीकृति

    मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड-गवर्नेस प्रोग्राम को मंजूरी निःशक्तजन को वृत्तिकर से छूट को 31 मार्च 2030 तक निरंतर किये जाने की स्वीकृति 7 जिलों के लिए “एक जिला-एक उत्पाद”…

    Read more

    उपलब्धियों के उत्सव से शुरू होती भविष्य की बड़ी जिम्मेदारियाँ : राज्यपाल पटेल

    गरीब और वंचितों का जीवन बेहतर बनाने में ज्ञान से करें सहयोग भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने युवाओं से कहा कि आज का समारोह उनके जीवन…

    Read more

    NATIONAL

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    सच्चे हिंदू’ गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने लखनऊ आए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    सच्चे हिंदू’ गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने लखनऊ आए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये