Ro no D15139/23

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने जवाहरलाल दर्डा की कांस्‍य प्रतिमा का किया अनावरण

मध्‍यप्रदेश में स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं लगातार बढ़ रही हैं

मध्‍यप्रदेश तेजी से औद्योगिक विकास की ओर बढ़ रहा है

विकास को लेकर प्रदेश सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी

भोपाल । मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेठ गोविंददास शासकीय जिला चिकित्‍सालय जबलपुर पहुंचकर वरिष्‍ठ स्‍वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री जवाहरलाल दर्डा की कांस्‍य प्रतिमा का अनावरण किया। उन्‍होंने कहा कि श्री जवाहरलाल दर्डा ने स्‍वतंत्रता संग्राम में महत्‍वपूर्ण योगदान दिया और जबलपुर से उनका गहरा नाता रहा है। जबलपुर में श्री दर्डा ने स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं के विस्‍तार की दिशा में भी उल्‍लेखनीय कार्य किया। उन्‍होंने कहा कि स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान जबलपुर से नेताजी सुभाषचंद्र बोस का भी गहरा नाता रहा है। उन्‍होंने अंग्रेजों के दम्‍भ को तोडा़ और 23 वर्ष की उम्र में आईसीएस की परीक्षा पास की जिस समय अंग्रेज भारतीयों के ज्ञान स्‍तर को कम आंकते थे। महात्‍मा गांधी ने भी अफ्रीका से स्‍वतंत्रता की लड़ाई की शुरूआत कर एक नई दिशा दी। स्‍वतंत्रता संग्राम में कई महान विभूतियों ने अपना अमूल्य योगदान दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्‍यप्रदेश के झाबुआ से चंद्रशेखर आजाद ने भी कभी अंग्रेजों की अधीनता नहीं स्‍वीकारी और उन्‍होंने स्‍वयं को जीते जी आजाद रहने का संकल्‍प पूरा किया। श्री दर्डा ने आजादी की लड़ाई लड़ी और स्‍वतंत्रता के बाद महाराष्‍ट्र के कई मंत्रालयों में 23 वर्ष तक कई जिम्‍मेदारियों का निर्वहन कर सामाजिक सारोकार और जनहित के कई उल्‍लेखनीय कार्य किए।

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्‍यप्रदेश में स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं लगातार बढ़ रही हैं। वर्ष 2002-03 में जहां 5 मेडिकल कॉलेज थे, वहां अब 20 साल बाद 30 मेडिकल हो गयें हैं और 2 साल बाद 50 मेडिकल कॉलेज हो जायेंगे। मध्‍यप्रदेश तेजी से औद्योगिक विकास की ओर बढ़ रहा है। मध्‍यप्रदेश की विकास दर 12 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। आर्थिक रूप से 2002-03 में जहां प्रति व्‍यक्ति आय 11 हजार रूपये थी, वहीं अब 1 लाख 52 हजार रूपये हो गई है। उन्‍होंने कहा कि भारत भी तेजी से आर्थिक विकास कर रहा है। अब भारत जापान को पीछे छोड़कर चौथे नंबर की अर्थव्‍यवस्‍था बन चुका है। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने सेना का अभिनंदन करते हुए कहा कि सेना ने देश का मान रखा, दुश्‍मनों को मुंह तोड़ जवाब दिया, जिसे पाकिस्‍तान कभी नहीं भूल पायेगा। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने लोकमत पत्र समूह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अब समय बदल चुका है। मध्‍यप्रदेश में कई विकास के कार्य हो रहे हैं, जबलपुर सहित समूचा महाकौशल क्षेत्र तेजी से विकास कर रहा हैं। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, सांसद श्री आशीष दुबे, विधायक श्री अशोक रोहाणी, श्री सुशील तिवारी इंदू, श्री संतोष बरकड़े, लोकमत समाचार पत्र के निदेशक श्री आलोक जैन और प्रबंध निदेशक श्री देवेन्‍द्र दर्डा सहित जन-प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    निवेशकों का विश्वास जीतने का परिणाम, बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश आ रहे निवेशक पीएम मित्र पार्क से लेकर GIS तक, मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को मिल रही नई गति  …

    Read more

    राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी की बैठक

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की औद्योगिक प्रगति, निवेश संभावनाओं और आधुनिक औद्योगिक अधोसंरचना पर रखा विजन भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) में 9,047 एकड़ क्षेत्र में 11 औद्योगिक पार्कों…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल