Ro no D15139/23

नशे की रोकथाम के लिए उज्जैन सहित प्रदेश के 18 धार्मिक नगरों में शराब बंदी की गई: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बाबा जय गुरुदेव आश्रम में सत्संग में हुए शामिल

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन प्रवास के दौरान मक्सी रोड स्थित बाबा जय गुरुदेव आश्रम में संत श्री उमाकांत जी महाराज के सत्संग में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संत श्री उमाकांत जी महाराज से भेट कर आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ‘जय गुरुदेव,नाम परमात्मा’ का अमृत वाक्य है। ऋषि, मुनियों और संतो के आशीर्वाद से हमारा जीवन धन्य हो जाता है। साधु संतों को देखकर भगवान से मिलने का अनुभव प्राप्त होता है।ज्ञान प्राप्ति के लिए गुरु की आवश्यकता होती है।गुरु के मिलने से ज्ञान प्राप्त होता है और गुरु हमारे अंदर के अवगुण नष्ट कर सद्गुणों का रोपण कर अज्ञानता दूर करते है। देशभक्त नागरिक बनाना और चरित्रवान व्यक्तित्व का निर्माण करना गुरु का कर्तव्य है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नशे से नास होता है और परिवार तबाह हो जाता है। परिवारों को इससे बचाने के लिए सरकार ने उज्जैन नगर निगम सीमा में और प्रदेश के अन्य 18 धार्मिक नगरों में शराब बंदी की गई है। सरकार द्वारा दूध उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है और सरकारी गौशाला भी बनाई जा रही है। दूध उत्पादन पर अनुदान दिया जा रहा है। सरकार द्वारा 25 गाय पालने वाला गौपालकों को 25 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। अब गाय माता का दूध भी खरीदा जा रहा है। राज्य में देश का 9 प्रतिशत दूध उत्पादन होता है। सरकार इसे बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है इससे किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ 2028 को भव्य, आलौकिक और दिव्य बनाने के लिए स्थाई सिंहस्थ क्षेत्र बनाया जा रहा हैं जिससे श्रद्धालुओं के बीच सत्संग के आयोजन 12 साल सतत् चलता रहे। गौहत्या पर उम्र कैद की सजा और खुले में मांस बेचना भी सरकार ने प्रतिबंधित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आश्रम में श्रद्धालुओं से भी मिले।

  • Related Posts

    नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    प्रधानमंत्री श्री मोदी देशवासियों के सामाजिक-आर्थिक उन्नयन के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर समान रूप से ध्यान दे रहे हैं नारी शक्ति वंदन अधिनियम बहनों के राजनीतिक और सामाजिक…

    Read more

    जनजातीय विकास की शक्ति का उपयोग, वंचितों-गरीबों की भक्ति के भाव के साथ किया जाए : राज्यपाल पटेल

    जनजातीय समुदायों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और पेयजल की उपलब्धता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में सामाजिक समरसता बढ़ाने के लिए किए गए कई नवाचार…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    हनुमान मंदिर की घंटी बजाकर बने ‘सम्राट’-अब लालू बजाएंगे घंटी,हे खेड़ा-हेमन्त को छेड़ा-हुआ न बखेड़ा,कल्लू भिखारी के घर अमेरिका-ईरान समझौता,हवा का रूख भांप लिया वरूण ने; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता

    आज से संसद का विशेष सत्र, किरेन रिजिजू ने कहा- परिसीमन के नाम पर अफवाह न फैलाएं

    आज से संसद का विशेष सत्र, किरेन रिजिजू ने कहा- परिसीमन के नाम पर अफवाह न फैलाएं

    दिल्ली और बिहार में वोट देनेवाले को बंगाल में नहीं डालने देंगे वोट, अभिषेक बनर्जी की आयोग को खुली चेतावनी

    दिल्ली और बिहार में वोट देनेवाले को बंगाल में नहीं डालने देंगे वोट, अभिषेक बनर्जी की आयोग को खुली चेतावनी

    ईरान युद्ध पर ट्रंप का बयान: जंग अब खत्म होने की कगार पर, जल्द समझौता करना चाहता है तेहरान

    ईरान युद्ध पर ट्रंप का बयान: जंग अब खत्म होने की कगार पर, जल्द समझौता करना चाहता है तेहरान