Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री मोदी का भोपाल आगमन, बहनों के सशक्तिकरण और राष्ट्र हित सर्वोपरि के भाव को सशक्त बनाएगा: मुख्यमंत्री डॉ.यादव

लोकमाता देवी अहिल्या बाई के सामाजिक प्रकल्पों की गूंज देश-विदेश में पहुंचेगी

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का 31 मई को हो रहे महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन के लिए भोपाल आगमन हमारी बहनों के सशक्तिकरण और राष्ट्र हित सर्वोपरि के भाव को सशक्त बनाने का माध्यम बनेगा। प्रधानमंत्री जी के लोकमाता देवी अहिल्या बाई की त्रि-शताब्दी जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश आगमन से लोकमाता के सामाजिक प्रकल्पों की गूंज भी देश-विदेश में पहुंचेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में प्रधानमंत्री श्री मोदी के भोपाल आगमन के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने बैठक में दिए गए प्रजेंटेशन को देखा और की गई तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार 30 मई को जम्बूरी मैदान स्थित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन के लिए की गई तैयारियों का जायजा लेंगे।

बैठक व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग, प्रदर्शनी स्थल और मंच व्यवस्था

बैठक में महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन के आयोजन स्थल पर प्रतिभागियों के लिए बैठक व्यवस्था, उनके लिए पेयजल प्रबंध, पार्किंग, चलित शौचालय, कार्यक्रम स्थल पर मौसम के अनुकूल आवश्यक प्रबंध, मंच व्यवस्था और प्रदर्शनी स्थल के संबंध में निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सम्पन्न तैयारियों की जानकारी दी गई।

बैठक में वरिष्ठ नेता और संगठन पदाधिकारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं श्री हितानंद शर्मा, सांसद श्री वीडी शर्मा, मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक श्री भगवानदास सबनानी, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन और वन्य जीव चिकित्सकों को दी बधाई

    मादा चीता गामिनी की बेटी ने दिया 4 शावकों को जन्म भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में भारत में जन्मी मादा चीता ‘गामिनी’…

    Read more

    सभी वर्गों को साथ लेकर विकास के सभी क्षेत्रों में कार्य कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मेले से बढ़ता है मेल-मिलाप लघु व्यावसायियों को उपलब्ध होता है बाजार भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों को साथ…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब