Ro no D15139/23

क्षेत्र के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं रहेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनजातीय सम्मेलन में दी 68 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

धौहनी विधानसभा के लिए खोला सौगातों का पिटारा

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार गरीब और जनजातीय भाइयों के विकास के लिए कृत संकल्पित है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमने हर आदमी का जीवन बेहतर करने का प्रयास किया है। विन्ध्य से मेरा आत्मीय नाता है। इस क्षेत्र के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीधी जिले के धौहनी विधानसभा क्षेत्र में मझौली में आयोजित विशाल जनजातीय सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धौहनी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खेती और किसान को समृद्ध करने के लिए हमारी सरकार ने पिछले 20 सालों में प्रदेश में सिंचाई का रकबा 7 लाख हैक्टेयर से बढ़ा कर 65 लाख हैक्टेयर कर दिया गया है। इसे अगले 4 सालों में 1 लाख हैक्टेयर तक बढ़ाया जायेगा। सरकार सोलर पम्प योजना से किसानों को बिजली के बिल से राहत देने का प्रयास कर रही है। सोलर सयंत्र लगाने पर किसान को मुफ्त मे बिजली मिलेगी तथा अतिरिक्त बिजली बेचकर आमदनी भी होगी। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 10वीं में टॉप करने वाली क्षेत्र की बेटी प्रज्ञा जायसवाल एवं प्रदेश में 12वीं मैरिट मे आने वाली बेटी को 1-1 लाख रूपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समारोह में शामिल लोक कलाकारों को 10 -10 हजार रूपये देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिन्दूर में दुनिया को अपनी ताकत दिखा दी है। उन्होंने कहा कि जो हमारी ओर आँख उठाएगा, उसको हमारी सेना करारा जबाव देगी। विन्ध्य के थल सेना अध्यक्ष और नौसेना अध्यक्ष के नेतृत्व में ऑपरेशन सिन्दूर पूरी तरह से सफल हुआ। इनके शौर्य और पराक्रम ने पूरे विश्व में विन्ध्य का मान बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बाणसागर बांध से मझौली सिंचाई योजना मंजूर की जाती है। मझौली में स्टेडियम तथा जनपद कार्यालय में ऑडिटोरियम का निर्माण किया जायेगा। नगर परिषद मझौली में पुराने बस स्टैण्ड से नये बस स्टैण्ड तक सड़क का शीघ्र निर्माण किया जायेगा। मझौली के कला और वाणिज्य कॉलेज का उन्नयन होगा। मझौली, मड़वास तथा कुसमी में पोस्टमैट्रिक छात्रावास बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समारोह में कुंदौर, कोटा, पिपराही, डेबा तथा धुपखेडा में अनुसूचित जनजाति छात्रावास बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंगरौली जिले के साजापानी से झारी तथा गढईगांव से भरसेडी तक सड़क का निर्माण होगा। परीक्षण के बाद निवास चौकी का थाने मे उन्नयन किया जायेगा। निवास में महाविद्यालय बनाया जाएगा। क्षेत्र के स्वास्थ्य केन्द्रों का भी उन्नयन किया जायेगा। सीधी तथा सिंगरौली को मिलाकर बैगा विकास प्राधिकरण बनाया जायेगा। संजय टाईगर रिजर्व क्षेत्र के गांवों के विस्थापन की समस्याओं को संवाद और समन्वय से हल किया जायेगा।

  • Related Posts

    फोर लेन बनने से बदलेगी इटारसी-बैतूल क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    इटारसी-बैतूल सेक्शन में 22 किमी लंबा टाइगर कॉरिडोर बनेगा फोर लेन केन्द्र सरकार ने फोर लेन निर्माण के लिए मंजूर किए 758 करोड़ रुपए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री…

    Read more

    आने वाली पीढ़ी को सिकल सेल से बचाना सबकी ज़िम्मेदारी : राज्यपाल पटेल

    राज्यपाल जनजातीय जीवन रक्षा एवं सिकल सेल हितैषी संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….