Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री डॉ. यादव राष्ट्रीय युवा दिवस पर करेंगे ‘स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री भोपाल के सुभाष स्कूल में विद्यार्थियों के साथ करेंगे सूर्य नमस्कार

राष्ट्रीय युवा दिवस पर शौर्य स्मारक में नि:शुल्क रहेगा प्रवेश

भोपाल । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन को मिशन के रूप में साकार करने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री श्री मोदी का ध्येय मंत्र GYAN (ग़रीब, युवा, अन्नदाता और नारी) पर ध्यान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ज्ञान से ध्यान के मंत्र के चार स्तंभों में से एक ‘युवा’ के सशक्तिकरण पर केन्द्रित ‘स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन’ का शुभारंभ राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती पर रवीन्द्र भवन सभागृह में प्रात: 11:30 बजे करेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश के विकास में युवाओं की व्यापक क्षमताओं का उपयोग करने के उद्देश्य से तैयार किये गए इस मिशन का नामकरण युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद के नाम पर किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि युवाओं को नौकरी दिए जाने की श्रृंखला में तीन वर्ष के रिक्त पद पीएससी के माध्यम से एक ही वर्ष में भरे जाएंगे, हालांकि इनके लिए परीक्षाएं अलग-अलग होंगी। उन्होंने घोषणा की है कि जल्द ही बैकलॉग के खाली पदों के लिए भी भर्ती की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वामी विवेकानंद जयंती पर रविवार को दोपहर 1:30 शाजापुर जिले के कालापीपल से प्रदेश की एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खाते में 1553 करोड़ रूपये, 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में 335 करोड़ रूपये और 27 लाख बहनों के खाते में गैस रीफिलिंग के 27 करोड़ रूपये से अधिक की राशि अंतरित करेंगे।

रवीन्द्र भवन सभागृह में “स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन” के शुभारंभ अवसर पर खेल, युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, सांसद श्री आलोक शर्मा, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार और कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल उपस्थित रहेंगे।

स्वामी विवेकानंद की 18 हजार स्क्वेयर फीट में बन रही विश्व की सबसे बड़ी 3-डी रंगोली

‘स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन’ के शुभारंभ पर मध्यप्रदेश को गौरवांवित करने वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने जा रहा है। स्वामी विवेकानंद जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस पर भोपाल के शौर्य स्मारक में विश्व की सबसे बड़ी 3-D रंगोली भी आकर्षण का केंद्र होगी। स्वामी विवेकानंद पर बनी हुई रंगोली 18 हजार स्क्वेयर फीट में है। इस 225 X 80 फीट की 3-डी रंगोली को बनाने में 4 हजार किलोग्राम प्राकृतिक रंगों (ईको फ्रेंडली) का उपयोग किया गया है। रंगोली में प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी दिखाई देंगे। यह रंगोली युवाओं को मिशन के ध्येय वाक्य ‘संवाद, सामर्थ्य और समृद्धि’ का संदेश देगी। इस रंगोली को इंदौर की रंगोली कलाकार शिखा शर्मा जोशी और उनकी टीम बना रही है। शिखा शर्मा देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की ब्रांड एंबेसेडर हैं। शिखा नेपाल और थाईलैंड में उत्कृष्टता पुरस्कार जीत चुकी हैं। वे जयपुर के इंटरनेशनल यूथ फेस्टिवल में भी गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी हैं। शिखा शर्मा विश्व के करीब 70 हजार बच्चों को रंगोली कला सिखा चुकी हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम-2026 “स्कूल चले हम” का शुभारंभ

    भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव “हर नन्हा मन जुड़े, शिक्षा की रोशनी से “स्कूल चलें हम” अभियान के अंतर्गत राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम 2026 का शुभारंभ बुधवार…

    Read more

    रोगियों के उपचार प्रयासों में सेवा भाव प्रमुख : राज्यपाल पटेल

    राज्यपाल ने की लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और आयुष विभाग की समीक्षा भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि दीन-दुखियों की सेवा मानवता की सेवा…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…