Ro no D15139/23

भगवान महावीर के सत्य, अहिंसा के सिद्धांतों से होगा समाज का कल्याण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने दिगंबर जैन महाकुंभ में मुनियों से लिया आशीर्वाद

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान महावीर स्वामी के सत्य, अहिंसा अपरिग्रह के सिद्धांतों पर चलकर ही समाज का कल्याण किया जा सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में दिगंबर जैन महाकुंभ में उपस्थित जन-समुदाय को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महाकुंभ में पधारे जैन मुनियों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। नगरीय विकास, आवास एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, क्षेत्रीय सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव एवं विधायक गण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर में जैन मुनियों के महाकुंभ से मालवा की धरती धन्य हो गई है। मालवा क्षेत्र के लिए यह एक अद्भुत एवं अद्वितीय अवसर है। दिगंबर जैन मुनियों का पट्टाभिषेक कार्यक्रम का यह एक वृहद आयोजन है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जैन मुनि अपने आचरण से समाज को सदाचरण का संदेश देते हैं। दिगंबर साधु प्रकृति के साथ जीवन यापन करना भी सीखते हैं। उनका आचरण हमारी धर्म के प्रति आस्था को और मजबूत बनाता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों पर शराब की बिक्री नहीं करने का निर्णय लिया है और इसे अमल में भी लाया जा रहा है। राज्य सरकार ने तय किया है कि खुले में मांस की बिक्री नहीं होगी और इसका पालन भी कराया जा रहा है। राज्य सरकार गौशालाओं के निर्माण को प्रोत्साहन दे रही है। गौपालन को प्रोत्साहन देने के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना बनाई गई है। इस योजना में 25 से ज्यादा गाय पालने पर शासन द्वारा 25 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का दिगंबर महाकुंभ कार्यक्रम के संयोजक मनीष गोधा ने सम्मान कर उनका आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    प्रदेश में बनी दो हजार नयी दुग्ध सहकारी समितियां

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाने के संकल्प की पूर्ति में कार्यों की गति बढ़ाने के दिए निर्देश   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     मुख्यमंत्री…

    Read more

    संस्थान की उत्कृष्टता में संसाधनों का करें, विवेकपूर्ण उपयोग : राज्यपाल पटेल

    विद्यार्थियों को दें सामाजिक न्याय और समरसता के व्यावहारिक संस्कार युवा, कमजोर और वंचित वर्गों के प्रति संवेदनशील और प्रतिबद्ध हो लोक भवन में डॉ. बी. आर. अंबेडकर सामाजिक विज्ञान…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल