Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम

*40 परिवारों की बिजली समस्या का तत्काल निराकरण, निर्बाध विद्युत आपूर्ति हुई बहाल*

रायपुर, 09 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन मॉडल में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। प्रदेशभर में प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निराकरण से लोगों का शासन-प्रशासन पर विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। इसी क्रम में बलरामपुर जिले के विकासखंड बलरामपुर अंतर्गत ग्राम भवानीपुर में विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्या का त्वरित समाधान कर 40 परिवारों को राहत पहुंचाई गई।

ग्राम भवानीपुर निवासी श्री अभिषेक यादव ने ट्रांसफार्मर के समीप केबल खराब होने के कारण गांव में बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज कराई थी। केबल खराब होने से लगभग 40 परिवार बिजली संकट से प्रभावित थे, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा था।

शिकायत प्राप्त होते ही विद्युत विभाग ने मामले को प्राथमिकता देते हुए तकनीकी दल को तत्काल मौके पर भेजा। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आवश्यक परीक्षण कर क्षतिग्रस्त केबल की मरम्मत की और विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल कर दी। इसके साथ ही गांव के सभी प्रभावित परिवारों को पुनः निर्बाध बिजली मिलने लगी, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।

समस्या के त्वरित समाधान पर ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की प्रभावशीलता की सराहना की।

  • Related Posts

    शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर में प्रवेश की अंतिम तिथि 11 अगस्त तक

    जशपुरनगर 02 अगस्त 2026/ सत्र 2026-27 में छ.ग. राज्य की पॉलीटेक्निक संस्थाओं के डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग की पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है। CGIT, Jashpur…

    Read more

    देशभर के 25 हजार केंद्रों से एक करोड़ से अधिक युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया श्नशा मुक्त युवा दृ विकसित भारत संकल्प अभियानश् का शुभारंभ जशपुरनगर 02 अगस्त 2026/भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन