
जशपुरनगर 28 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में 3 करोड़ 52 लाख की लागत से मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में खिलाड़ियों के साथ खेल का आनंद भी लिए।
मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम में शतरंज कैरम, और टेबल टेनिस का भी खिलाड़ी अभ्यास करेंगे।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत कृष्णा राय नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जुदेव जिला पंचायत अध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जुदेव जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगाराम भगत विजय आदित्य सिंह जुदेव, सरगुजा कमिश्नर नरेन्द्र दुग्गा आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह, डीएफओ श्री शशि कुमार जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार खिलाड़ी और कोच उपस्थित थे ।








