Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री ने बगीचा के आधुनिक बैडमिंटन कोर्ट निर्माण कार्य का किया अवलोकन 2 करोड़ 83 लाख रुपए की लागत से किया जा रहा निर्माण कार्य

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज बगीचा विकास खंड में क्षेत्र के खिलाड़ियों की लंबे समय से की जा रही माँग को ध्यान में रखते हुए यहाँ 2 करोड़ 83 लाख रुपए की लागत से आधुनिक बैडमिंटन कोर्ट निर्माण कार्य का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन कार्य स्थल का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
उल्लेखनीय है कि इस परियोजना के अंतर्गत दो वुडन बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग शौचालय, ड्रेसिंग रूम, बैठने की व्यवस्था विकसित की जाएगी। निर्माण कार्य को आगामी मई माह तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता, समय-सीमा और खेल मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के लिए अनुकूल वातावरण मिल सके। इस सर्व सुविधायुक्त खेल अधोसंरचना के निर्माण से स्थानीय एवं जिले के युवा खिलाड़ियों को नया मंच प्राप्त होगा, जिससे वे बैडमिंटन खेल में आगे बढ़ सकेंगे। यह सुविधा क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करेगी और जिले में खेल को नई दिशा देगी। इस अवसर पर सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और पत्थलगांव विधायक  गोमती साय जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय,जिला पंचायत उपाध्यक्ष  शौर्य प्रताप सिंह जुदेव नगर पंचायत अध्यक्ष  प्रभात सिदाम जिला पंचायत सदस्य  गेंद बिहारी सिंह जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविन्द गुप्ता कृष्णा राय,आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर   रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    तकनीक और तत्परता से सुरक्षित हो रहे कवर्धा के जंगल

      *‘फायर अलर्ट’ सिस्टम से 25 हजार हेक्टेयर वन क्षेत्र की प्रभावी निगरानी* रायपुर, 07 अप्रैल 2026/छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के कवर्धा परियोजना मंडल द्वारा वनों को आग से…

    Read more

    बस्तर 2.0 की शुरुआत: मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा

    *बस्तर के लिए 360° प्लान-टूरिज्म, स्टार्टअप, इंफ्रा और इनोवेशन पर फोकस* *पीएम का बस्तर दौरा बनेगा टर्निंग पॉइंट, बड़े प्रोजेक्ट्स की सौगात* नई दिल्ली, 7 अप्रैल 2026- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने