मुख्यमंत्री खिलाड़ियों को दे रहे बढ़ावा  जशपुर के खिलाड़ियों ने शानदार सफलता हासिल की

शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता एज 2024-25ः तीरंदाजी केन्द्र एवं एकलव्य खेल अकादमी जशपुर के  खिलाड़ियों ने लिया भाग  
तीरंदाजी प्रतियोगिता में आकाश राम ने अंडर 14 वर्ष कम्पाउण्ड राउण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त कर जीता स्वर्ण पद 
विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बालक मनोज राम ने अंडर 17 वर्ष कम्पाउण्ड राउण्ड में तृतीय स्थान प्राप्त कर जीता कांस्य पदक 
तैराकी प्रतियोगिता में अकादमी के 09 खिलाड़ियों ने लिया भाग खिलाड़ियों ने 02 रजत एवं 12 कांस्य पदक जीता  
जशपुरनगर 24 अक्टूबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय खिलाड़ियों को  विभिन्न खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए  प्रोत्साहित कर रहे हैं। 24 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा तीरंदाजी प्रतियोगिता 2024-25 का 06 से 09 अक्टूबर 2024 तक रायपुर में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में तीरंदाजी केन्द्र एवं एकलव्य खेल अकादमी जशपुर के 06 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें अकादमी के आकाश राम ने अंडर 14 वर्ष कम्पाउण्ड राउण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया एवं विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बालक मनोज राम अंडर 17 वर्ष कम्पाउण्ड राउण्ड में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया। इन दोनो खिलाड़ीयों ने राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा तारंदाजी प्रतियोगिता 2024-25 के लिए चयनित होकर छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त किया है।
        इसी प्रकार 24 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा तैराकी प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन  03 से 06 अक्टूबर तक राजनांदगांव में आयोजित हुआ। जिसमें अकादमी के 09 खिलाड़ियों ने भाग लिया एवं कुल 02 रजत एवं 12 कांस्य पदक प्राप्त किया।
  • Related Posts

    कलेक्टर और एस एस पी ने जशपुर के नशा मुक्ति केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

    शराब,बीड़ी, खैनी एवं अन्य मादक पदार्थ का सेवन करने वाले व्यक्ति को एक माह नशा मुक्ति केंद्र में रखने के निर्देश केन्द्र में भर्ती मरीजों से बात करके नशा पान…

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले के ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों के लिए मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना से दर्जनों सीसी रोड सह नाली का होगा निर्माण, कीचड़ में आवागमन से लोगों को मिलेगी निजात…..

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले के ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों के लिए मुख जशपुरनगर 31 मार्च 25/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल से अब जिले में सड़कों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जनहित में हो रहा डीएमएफ राशि का प्रभावी उपयोग

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जनहित में हो रहा डीएमएफ राशि का प्रभावी उपयोग

    नक्सल प्रभावित जिलों में निर्माण कार्यों के लिए “जिला निर्माण समिति” का गठन – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा निर्णय

    नक्सल प्रभावित जिलों में निर्माण कार्यों के लिए “जिला निर्माण समिति” का गठन – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा निर्णय

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा निर्णय : व्यापारियों और आम जनता को राहत

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा निर्णय : व्यापारियों और आम जनता को राहत

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा निर्णय : व्यापारियों और आम जनता को राहत

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा निर्णय : व्यापारियों और आम जनता को राहत