Ro no D15139/23

भगवान श्रीमहाकाल के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक दर्शन कर पूजन अर्चन किया

पर्जन्य अनुष्ठान में हुए शामिल

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सपत्नीक शनिवार को सावन पूर्णिमा रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उत्तम जल वृष्टि के निमित्त पर्जन्य अनुष्ठान में शामिल होकर पूजन-अर्चन किया। उन्होंने भगवान श्रीमहाकाल के दर्शन कर अभिषेक किया। कम वर्षा वाले क्षेत्रों में उत्तम जल वृष्टि की कामना के लिए 66 पंडितों के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ पर्जन्य अनुष्ठान किया गया। अनुष्ठान पं. घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में सम्पन्न हुआ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाकाल मंदिर में दर्शन के पहले भेरूगढ़ स्थित श्री केशरिया नाथ मणिभद्र तीर्थ धाम पहुंचकर भगवान श्री पार्श्वनाथ, भगवान महावीर स्वामी और भगवान मणिभद्र के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर चातुर्मास कर रहे संत परम पूजनीय श्री अशोक सागरसूरीश्वर जी महाराज की चरण वंदन की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कलेक्टर एवं श्रीमहाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री रौशन कुमार सिंह ने शॅाल-श्रीफल प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक श्री अनिल जैन कालूहेडा, श्री संजय अग्रवाल, श्री ओम जैन, आदि उपस्थित थे।

पॉवर लिफ्टर श्री जोशी का किया अभिनंदन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशिया पेसिफिक पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप जापान में स्वर्ण पदक अर्जित करने पर उज्जैन के पॉवर लिफ्टर श्री मयंक जोशी का अभिनंदन किया। इस अवसर पर कोच श्री शैलेन्द्र व्यास एवं जितेंद्र कुशवाह आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक 11 जून को नई दिल्ली में

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचे   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY   प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल…

    Read more

    प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    गरीब परिवार में जन्में प्रधानमंत्री श्री मोदी आज देश के गरीब परिवारों के लिए हैं आदर्श प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश के 25 करोड़ लोगों को मकान दिलवाए, 80 करोड़…

    Read more

    NATIONAL

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी