Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री मोदी के क्रांतिकारी विकास मार्ग पर मध्यप्रदेश’ अग्रसर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पद्मश्री लेखक श्री आलोक मेहता ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भेंट की ‘मोदी राज के 25 वर्ष’ पर केंद्रित पुस्तक

भोपाल (IMNB NEWS AGENCY)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकास मॉडल को अपनाते हुए प्रदेश की आर्थिक प्रगति को नई गति देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में वरिष्ठ संपादक एवं लेखक पद्मश्री श्री आलोक मेहता द्वारा रचित पुस्तक ‘रिवॉल्यूशनरी राज – नरेन्द्र मोदी: 25 इयर्स’ (कॉफी टेबल बुक) ग्रहण करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य में बड़े पैमाने पर देशी-विदेशी निवेश को आकर्षित कर औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन, स्टार्ट-अप्स, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाएँ प्रभावी रूप से क्रियान्वित की जा रही हैं।

यह भेंट-वार्ता दिल्ली से दावोस (स्विट्ज़रलैंड) में आयोजित विश्व आर्थिक मंच की बैठक में भाग लेने से पूर्व हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री की नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश अग्रणी भूमिका निभा रहा है। प्रदेश में पुस्तकों और पठन-संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गीता भवन निर्माण योजना में पुस्तकालयों का प्रावधान भी किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार पत्रकारों, साहित्यकारों एवं सांस्कृतिक कलाकारों को सामाजिक जागरूकता के लिए हर संभव सहयोग, सहायता एवं प्रोत्साहन देती रहेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पुस्तक में उल्लिखित समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं में अनुशासन तथा आत्मनिर्भर विकसित भारत के प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने के लिए वे पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने पुस्तक की विस्तृत भूमिका केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा लिखे जाने को विशेष रूप से महत्वपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री श्री शाह, प्रधानमंत्री के संकल्पों को क्रियान्वित करते हुए आतंकवाद और नक्सल समस्या से प्रभावी ढंग से निपट रहे हैं, जिससे देश विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। ऐसे विचारों को जन-जन तक पहुँचाने में यह पुस्तक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है और इसे शिक्षण संस्थानों व पुस्तकालयों तक पहुँचाया जाना चाहिए।उल्लेखनीय है कि पुस्तक का प्रकाशन शुभी पब्लिकेशंस द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    म.प्र. बना निवेश एवं निर्यात का नया केंद्र, लैटिन अमेरिकी देशों में बढ़ रही ‘मेड इन एमपी’ उत्पादों की मांग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मध्यप्रदेश है असीम अवसरों की धरती, यहां निवेश बड़े फायदे का सौदा इंदौर प्राचीन काल में भी था उन्नत व्यापार-व्यवसाय का बड़ा केन्द्र मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत-लैटिन अमेरिका एवं…

    Read more

    भागवत कथा श्रवण से मिटते हैं दुःख-दर्द, संसार का होता है कल्याण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जहां-जहां कृष्ण लीलाएं हुईं, वहां-वहां भव्य श्रीकृष्ण तीर्थ बना रही सरकार उज्जैन जिले के नारायणा और धार जिले के अंका-झंका में बनाएंगे तीर्थ उज्जैन के ग्राम टंकारिया पंथ में सम्पन्न…

    Read more

    NATIONAL

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित

    WWDC 2026 में क्या होगा खास? नया Siri और AI फीचर्स पर टिकी नजरें, जानें कहां देखें लाइव

    WWDC 2026 में क्या होगा खास? नया Siri और AI फीचर्स पर टिकी नजरें, जानें कहां देखें लाइव

    एमएस धोनी और कनिका कपूर करेंगे ग्रैंड ओपनिंग, झारखंड T20 लीग में एंट्री बिल्कुल फ्री

    एमएस धोनी और कनिका कपूर करेंगे ग्रैंड ओपनिंग, झारखंड T20 लीग में एंट्री बिल्कुल फ्री

    Motorola Edge 70 Pro+ Review: स्टाइलिश डिजाइन, बड़ी बैटरी, 50MP कैमरे, जानिए खरीदना चाहिए या नहीं

    Motorola Edge 70 Pro+ Review: स्टाइलिश डिजाइन, बड़ी बैटरी, 50MP कैमरे, जानिए खरीदना चाहिए या नहीं

    PoK में 9 जून के प्रदर्शन से भारी गोलीबारी, दावा- 100 से ज्यादा लोग मारे गए, 4 पुलिस वालों की मौत कंफर्म; इंटरनेट बंदी बरकरार

    PoK में 9 जून के प्रदर्शन से भारी गोलीबारी, दावा- 100 से ज्यादा लोग मारे गए, 4 पुलिस वालों की मौत कंफर्म; इंटरनेट बंदी बरकरार

    पटना के दानापुर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, किशोर की मौत, जानिये क्यों हुई वारदात

    पटना के दानापुर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, किशोर की मौत, जानिये क्यों हुई वारदात