मुख्यमंत्री साय ने भारतीय नौसेना दिवस की दी शुभकामनाएं

रायपुर, 03 दिसंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस के अवसर पर देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में सतत तत्पर भारतीय नौसेना के जांबाज अधिकारियों, वीर जवानों एवं उनके परिजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारतीय नौसेना के बहादुर सैनिक साहस, शौर्य, अनुशासन और अदम्य निष्ठा के प्रतीक हैं। समुद्री सुरक्षा, वैश्विक मानवीय सहायता, आपदा राहत और सामरिक चुनौतियों के हर मोर्चे पर भारतीय नौसेना ने असाधारण क्षमता का परिचय देकर राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की सामरिक शक्ति और समुद्री प्रभुत्व को सुदृढ़ बनाने में भारतीय नौसेना की भूमिका अनुकरणीय है। उन्होंने नौसेना के अधिकारियों और जवानों की प्रतिबद्धता को देश की सामरिक मजबूती का महत्वपूर्ण आधार बताया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने उन अमर वीरों को भी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र उनके साहस, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सदैव ऋणी रहेगा।

  • Related Posts

    मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास रंग लाए: वनांचल के सुदूर टोलों में पहुंचेगी बिजली

      3 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हुई स्वीकृत रायपुर,14 फरवरी 2026/ जंगलों के बीच बसे जिन टोलों ने पीढ़ियों तक अंधेरे को अपनी नियति मान लिया था, वहां…

    Read more

    कुपोषण उन्मूलन की सशक्त पहल: मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना एवं ‘वजन त्यौहार’ से बच्चों को मिला स्वास्थ्य संबल

      80 बच्चों की स्वास्थ्य जांच, 29 कुपोषित-अति कुपोषित बच्चों को तत्काल उपचार; शाला त्यागी किशोरियों को पुनः शिक्षा से जोड़ा गया रायपुर ,14 फरवरी 2026/ प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी…

    Read more

    NATIONAL

    जेफरी एप्स्टीन की मौत मर्डर या सुसाइड? पोस्टमार्टम देखने वाले डॉक्टर का खुलासा

    जेफरी एप्स्टीन की मौत मर्डर या सुसाइड? पोस्टमार्टम देखने वाले डॉक्टर का खुलासा

    बांग्लादेश चुनाव: तारिक रहमान की BNP की जीत, 3 हिंदू उम्मीदवार भी बने सांसद

    बांग्लादेश चुनाव: तारिक रहमान की BNP की जीत, 3 हिंदू उम्मीदवार भी बने सांसद

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    बांग्लादेश चुनाव परिणाम: Gen Z का भरोसा BNP पर!

    बांग्लादेश चुनाव परिणाम: Gen Z का भरोसा BNP पर!

    बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत, PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

    बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत, PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

    बंगाल में SIR: महीने भर में पैदा हो गए एक महिला के 2 बच्चे, जन्म से दो दिन पहले जारी हो गया बर्थ सर्टिफिकेट

    बंगाल में SIR: महीने भर में पैदा हो गए एक महिला के 2 बच्चे, जन्म से दो दिन पहले जारी हो गया बर्थ सर्टिफिकेट