Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री साय 8 मार्च को मुख्यमंत्री कन्या विवाह और मेगा हेल्थ कैम्प में होंगे शामिल

कलेक्टर ने कार्यक्रम के लिए सारी तैयारी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
लंबित प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से करने के लिए कहा
कलेक्टर ने साप्ताहिक समय सीमा की ली बैठक

जशपुरनगर 4 मार्च 2025 / कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जनदर्शन और कलेक्टर जनदर्शन के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सामाधान कारक प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं और आवेदन की निराकरण होने पर संबंधितों भी सूचना देने के लिए कहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, वन मण्डलाधिकारी श्री जितेन्द्र उपाध्याय अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने कहा कि आगामी 8 मार्च को कुनकुरी विकासखंड के सलियाटोली मिनी स्टेडियम में महिला बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत लगभग 365 जोड़ों का विवाह होगा। साथ ही स्व. दिलिप सिंह जुदेव स्मृति में मेगा हेल्थ कैम्प का भी आयोजन किया जा रहा है। जहां विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ द्वारा मरीजों का निःशुल्क इलाज किया जाएगा और गंभीर मरीजों को बाहर के लिए उच्च चिकित्सालय में सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शामिल होंगे और नव वर-वधूओं को अपना आशीर्वाद भी देंगे।
कलेक्टर ने कहा की सभी अधिकारियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करना है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मंच साज-सज्जा, बैरिकेडिंग, विद्युत, पेयजल, अस्थाई शौचालय, सुरक्षा, पार्किंग, भोजन की व्यस्था के साथ-साथ वर-वधू और मरीजों को उनके विकासखंड से लाने के लिए परिवहन की भी व्यवस्था करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही उन्होंने बाहर से आने वाले डाक्टरों और मेडिकल टीम के लिए रूकने की व्यस्था करने के लिए कहा है।
कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारियों को मेगा हेल्थ कैम्प लगाने के सारी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं और स्वास्थ्य अमला टीम की ड्यूटी लगाने के भी कहा। कलेक्टर ने नगरीय निकाय के अधिकारियों को स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए अपने-अपने नगरीय निकाय के शौचालय का सुदृढ़ीकरण, तालाब की साफ-सफाई और नाली में जाली लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही गीला और सूखा कचरा को अलग-अलग एकत्रित करने के कहा है। उन्होंने नगरीय निकाय परिसर की साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना चैत्र नवरात्र पर बगिया में मां दुर्गा की स्थापना

      जशपुरनगर 27 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अपने गृह निवास बगिया में चौत्र शुक्ल पक्ष अष्टमी के पावन अवसर पर परिवार सहित विधि-विधान से मां दुर्गा कर पूजा-अर्चना की…

    Read more

    मुख्यमंत्री ने कुनकुरी कबीर आश्रम के सदस्यों को सामुदायिक वन अधिकार पत्र वितरित किए

    जशपुरनगर 27 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज  कैम्प कार्यालय बगिया में कुनकुरी विकासखंड के वार्ड सभा कुनकुरी के कबीर आश्रम के सदस्यों को सामुदायिक वन अधिकार पत्र का…

    Read more

    NATIONAL

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने