Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा 26 जुलाई को 20 जून तक कर सकते हैं आवेदन, 12वीं तक मिलेगी निःशुल्क शिक्षा

 जशपुरनगर 20 मई 2026/ आदिम जाति कल्याण विभाग जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के ग्रामीण प्रतिभावान छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना, बेहतर कैरियर चयन का अवसर देना और बहुमुखी व्यक्तित्व विकास करना। इसके तहत चयनित उत्कृष्ट निजी आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश कराया जाता है। कक्षा 12वीं तक सम्पूर्ण शुल्क विभाग द्वारा वहन’ किया जाता है।

इस योजनांतर्गत्् अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के वे विद्यार्थी जो छत्तीसगढ़ का मूल निवासी हो, मान्यता प्राप्त शाला में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत हो, कक्षा चौथी में 80 प्रतिशत से अधिक अंक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त किया हो, पालक की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 2.50 लाख से अधिक न हो। ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत तथा नगर पंचायत क्षेत्र के विद्यालय में अध्ययनरत हो पात्र होगें एवं नगर पालिका तथा नगर निगम क्षेत्र के विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी पात्र नहीं होंगे।
प्रवेश हेतु परीक्षा 26 जुलाई 2026 रविवार को दोपहर 12.00 से 02.00 बजे तक जिला मुख्यालय में होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून .2026 निर्धारित है। इच्छुक विद्यार्थी संबंधित शाला प्रमुख के माध्यम से विकासखंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जशपुर के कार्यालय में कार्यालयीन समय पर संपर्क करें। विस्तृत विवरण विभागीय वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in पर उपलब्ध है।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दौड़

    गांधी चौक मैदान से सुबह 8:30 बजे शुरू होगी दौड़, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी चौक में होगा समापन   धमतरी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    बिहान से जुड़कर संज्योति चौहान बनीं बैंक सखी, ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं देकर हासिल की आत्मनिर्भरता

    *स्व-सहायता समूह से मिले ऋण से शुरू किया बैंक सखी का कार्य, हर माह 8 से 9 लाख रुपये का कर रहीं लेन-देन*   रायपुर, 12 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम