मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नागरिकों के साथ किया पौध-रोपण

बरगद, सप्तपर्णी और खिरनी के पौधे रोपे

भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, सप्तपर्णी और खिरनी के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 19 फरवरी 2021 को अमरकंटक में प्रतिदिन पौध-रोपण का संकल्प लिया था। मुख्यमंत्री श्री चौहान का प्रतिदिन पौध-रोपण के संकल्प का आज 717वां दिन है। मुख्यमंत्री के साथ श्री स्वदीप सिंह भदोरिया तथा श्रीमती मोनिका भदोरिया ने अपनी विवाह वर्षगाँठ पर पौधे लगाए। श्री कुलदीप सिंह भदौरिया, श्रीमती रीता सिंह भदौरिया, श्री एम.एस. भदौरिया और श्रीमती मिथिलेश भदौरिया भी साथ थी। भोपाल की पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती कल्पना मीणा ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। सामाजिक कार्यकर्ता सर्वश्री बृजेश मीना, अशोक मीणा और विजय मीणा साथ थे।

Related Posts

छत्तीसगढ़ को शिक्षा का राष्ट्रीय केंद्र बनाने का संकल्प : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

*देश के टॉप-100 शैक्षणिक संस्थानों में स्थान दिलाने के लिए विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की गुणवत्ता सुधार पर विशेष जोर* *कोरबा, दंतेवाड़ा और रायगढ़ में विकसित होंगे राष्ट्रीय मॉडल कॉलेज, खैरागढ़…

छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय सेवाओं की समयबद्ध डिलीवरी के लिए किया महत्वपूर्ण सुधार

  013 सेवाएं अब पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट के दायरे में* रायपुर 26 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय कामकाज में तेजी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *