Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री ने गजरथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी मानव-हाथी द्वंद रोकने हेतु जन जागरूकता अभियान शुरू

जशपुरनगर 21 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर में एक अभिनव पहल ‘‘गजरथ यात्रा‘‘ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा का उद्देश्य मानव-हाथी द्वंद को रोकना और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जन जागरूकता फैलाना है। गजरथ यात्रा राज्य भर के स्कूलों और ग्राम पंचायतों में भ्रमण करेगी, जहां लोगों को हाथियों के व्यवहार, उनके संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘‘मानव और हाथियों के बीच बढ़ते टकराव को रोकने के लिए हमें जनसहभागिता और जागरूकता की जरूरत है। यह यात्रा लोगों को शिक्षित करने का माध्यम बनेगी।‘‘ यह पहल राज्य में मानव-वन्यजीव सहअस्तित्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने हाथी मानव द्वंद को रूकने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वन विभाग के कर्मचारियों को सम्मानित किया
इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा, पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव, पद्मश्री जागेश्वर राम यादव, जशपुर विधायक रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, राज्य के सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, माटीकला बोर्ड, शंभूनाथ चक्रवर्ती, नगरपालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत, उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गे, आईजी दीपक झा, कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी शशि मोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, स्कूली बच्चे और योग संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रभारी सचिव  अंकित आनंद ने चापाटोली मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण हाइटेक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रैमुनी बाई को मोबाइल में ऑनलाइन अंग्रेजी में एंट्री करते देख खुश हुए प्रभारी सचिव

      जशपुरनगर 09 जून 2026/ जिले के प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद ने सोमवार को दुलदुला विकास खंड के ग्राम चापाटोली के मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और बच्चों के…

    Read more

    सर्वोच्च न्यायालय का समाधान समारोह 2026 आपसी सहमति से होगा लंबित मामलों का त्वरित निराकरण विशेष लोक अदालत में शामिल करने के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन पारिवारिक, चेक बाउंस, भू-अधिग्रहण सहित विभिन्न मामलों को मिलेगा समाधान का अवसर

     जशपुरनगर 09 जून 2026/ न्याय को सरल, सुलभ एवं सहभागी बनाने की दिशा में भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा “समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026” का आयोजन किया जा रहा है।…

    Read more

    NATIONAL

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू