Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री श्री साय ने विधानसभा कुनकुरी के लिए 77.23 करोड़ रूपए लागत के 75 विकासकार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

16.84 करोड़ की लागत के 8 कार्यों का किया लोकार्पण
60.38 करोड़ लागत के 67 कार्यों का किया भूमिपूजन

    मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय ने  आज कुनकुरी के नारायणपुर में आयोजित किसान महतारी सम्मेलन में कुनकुरी विधानसभा अंतर्गत 77 करोड़ 23 लाख 24 हजार रूपए की लागत के 75 निर्माण कार्याे का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इनमें 16 करोड़ 84 लाख 51 हजार रूपए लागत के 8 कार्यों का लोकार्पण और 60  करोड़ 38 लाख 73 हजार रुपए लागत के 67 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने 60  करोड़ 38 लाख 73 हजार रुपए  लागत के जिन 67 कार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें प्रमुख रूप से विकासखंड दुलदुला अंतर्गत 3.21 करोड़ लागत के जामपानी से बरपानी मार्ग, 5.48 करोड़ लागत के लोरोदफा से गढ़ारामबंध होते हुए जामपानी तक, 3.46 करोड़ लागत के मकरीबंधा से भलमंडा झारखण्ड पहुँच मार्ग, 5.48 करोड़ लागत के छेरडांड से टुकुटोली पहुँच मार्ग, 5.95 करोड़ लागत के ठुठीअम्बा से कादोपानी झारखण्ड पहुँच मार्ग तक, 5.83 करोड़ लागत के पोटकोसेमर साजापानी, केंदपानी से कर्राडांड दुलदुला पहुँच मार्ग शामिल है।
इसी प्रकार मुख्यमंत्री श्री साय 16 करोड़ 84 लाख 51 हजार रूपए लागत के 8 कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें प्रमुख रूप से 6.12 करोड़ लागत से निर्मित जिला-जशपुर के केराडीह-खुटगांव मार्ग पर बलियाजोरा नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य, 3.08 करोड़ लागत से निर्मित मकरिबंधा से दुलदुला मार्ग पर श्री नदी में उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कार्य, विकासखंड मनोरा अंतर्गत ग्राम सोनक्यारी में 3.87 करोड़ की लागत से  33/11 केवी, 3.15 एमवीऐ क्षमता का उप केंद्र, पत्थलगांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम महेशपुर में 3.38 करोड़ रूपए की लागत से 33/11 केवी, 3.15 एमवीऐ क्षमता का उपकेंद्र शामिल है।
इस अवसर पर वित्त मंत्री   ओ पी चौधरी, विधायक  गोमती साय और श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय,   प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका अध्यक्ष जशपुर   अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका जशपुर उपाध्यक्ष   यश प्रताप सिंह जूदेव,   कृष्ण कुमार राय,   विजय आदित्य प्रताप सिंह जूदेव, सुनील गुप्ता, मुकेश शर्मा, मनीष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक   शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ   अभिषेक कुमार सहित जनप्रतिनिधिगण और अधिकारीगण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    वृक्षारोपण आने वाली पीढिय़ों के लिए अमूल्य धरोहर : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

    *- एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बाटगांव में 4 हजार पौधों का रोपण*   *- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बाल उद्यान के लिए 10 लाख…

    Read more

    अध्ययन भ्रमण से समृद्ध होगा महिला दुग्ध उत्पादकों का अनुभव, जिले में डेयरी विकास को मिलेगी नई दिशा

    43 महिला दुग्ध उत्पादक झारखंड के सफल डेयरी मॉडल का करेंगी अध्ययन, आधुनिक तकनीकों और सहकारी व्यवस्था का लेंगी व्यावहारिक प्रशिक्षण   धमतरी, 11 जुलाई 2026। जिले में महिला दुग्ध…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स