Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना जरूरतमंदों के लिए बनी नई जिंदगी का सहारा

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कैंसर पीड़ित मंशूर खान के ईलाज के लिए 10 लाख रूपए की आर्थिक सहायता की दी स्वीकृति
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में दिया था आवेदन

जशपुरनगर 10 जनवरी 2025/ कठिन आर्थिक परिस्थिति और बीमारी से संघर्ष कर रहे लोगों के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना किसी वरदान से कम नहीं है। संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आम नागरिकों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए प्राथमिकता के साथ काम कर रहे हैं। अपने शुरूआती राजनैतिक जीवन से मुख्यमंत्री बनने तक के सफर में मुख्यमंत्री लोगों को बेहतर इलाज मिले इसके लिए हमेशा सक्रिय रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने इसी संवेदनशीलता परिचय देते हुए कैंसर से पीड़ित मंशूर खान के ईलाज के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 10 लाख रूपए की राशि की स्वीकृत दी है।
होटल का व्यवसाय कर अपना जीवन गुजर-बसर करने वाले जशपुर के मंसूर खान को जब पता चला की उन्हें कैंसर है तो उसके जीवन में संकट आ गया। उन्होंने अपना ईलाज वेल्लोर में कराया। अभी उनका उपचार बालको मेडिकल सेंटर रायपुर में चल रहा है। उन्होंने बताया की उनके उपचार में अब तक 20 लाख रुपए तक खर्च हो चुका है। सामान्य परिवार में आने वाले मंशूर के लिए घर का खर्च चलाने के साथ ही अपना ईलाज करना बहुत मुश्किल होता जा रहा था। घर की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही थी। ऐसे में उन्हें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में इस संबंध में आवेदन दिया।
कैंप कार्यालय ने इस पर पहल करते हुए  समन्वय स्थापित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके आवेदन पर ईलाज हेतु 10 लाख रुपए की राशि की स्वीकृति दी है। मंशूर खान और उनके परिवार के लोगों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की इस कठिन परिस्थिति में मिली मदद उनके लिए एक बड़ा सहारा बनेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गंभीर और दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए 25 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। यह योजना जरूरतमंद लोगों को कठिन परिस्थितियों में उम्मीद और सहारा प्रदान कर रही है।

  • Related Posts

    किनकेल घाटी में आरक्षित वन क्षेत्र में लगी आग पर वन विभाग ने पाया त्वरित नियंत्रण

    जशपुरनगर 05 मार्च 2026/ जशपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत किनकेल घाटी के सड़क किनारे स्थित आरक्षित वन आर. एफ. 558 क्षेत्र में विगत दिवस 04 मार्च को आग लगने की सूचना दूरभाष…

    Read more

    श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा देने जिले में विशेष पंजीयन शिविरों का आयोजन

    प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना अंतर्गत जिले के 70 ग्राम पंचायतों में 6 से 27 मार्च तक लगेंगे पंजीयन शिविर जशपुरनगर 05 मार्च 2026   प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी