Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय पहुंचे हितग्राही धरम सिंह के घर, नवनिर्मित्त आवास में कराया गृह प्रवेश सौर ऊर्जा से जगमगाएगा हितग्राही का घर, मुख्यमंत्री ने डीएमएफ से दिया हितग्राही  अंशदान की राशि मुख्यमंत्री के आगमन से भावुक हुआ हितग्राही परिवार, जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए दिया धन्यवाद

कोरबा 16 मई 2026/सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय ने आज लेमरू पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राही श्री धरम सिंह के नव निर्मित आवास  का उद्घाटन कर गृह प्रवेश कराया। मुख्यमंत्री ने नव निर्मित आवास का अवलोकन कर परिवार को नए घर के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना की।  मुख्यमंत्री ने हितग्राही के परिवार से आत्मीय मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी और आवास निर्माण से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने परिवार की समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी लेते हुए बच्चों को दुलारा एवं उन्हें बेहतर शिक्षा प्राप्त कर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों का पक्के घर का सपना साकार हो रहा है तथा सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने हितग्राही के आवास को स्वच्छ ऊर्जा से जगमगाने हेतु पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर पैनल स्थापना हेतु डीएमएफ मद से हितग्राही अंशदान के रूप में 60 हजार रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की।
प्रदेश के मुखिया को अपने बीच पाकर धरम सिंह का परिवार भावुक हो उठा। परिवार ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से मिले लाभों के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री के आगमन से पूरे गांव में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन, वित्त मंत्री  ओ. पी. चौधरी, कटघोरा विधायक  प्रेमचंद पटेल, कलेक्टर  कुणाल दुदावत, सीईओ जिला पंचायत  दिनेश नाग सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!