Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की दी बधाई

रायपुर, 24 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY)
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 25 जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस भारत के प्रजातांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक परंपराओं और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारत अपने सशक्त लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रणाली के लिए विश्वभर में जाना जाता है। लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि मताधिकार केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में नागरिकों का महत्वपूर्ण दायित्व भी है।
मुख्यमंत्री ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं और प्रत्येक चुनाव में मतदान कर भारत की लोकतांत्रिक परंपरा को और अधिक सुदृढ़ बनाएं।

श्री साय ने कहा कि राष्ट्र के नवनिर्माण में प्रत्येक मत की अपनी विशेष महत्ता होती है। इसलिए सभी नागरिकों को अपने बहुमूल्य मताधिकार का प्रयोग पूरी जिम्मेदारी, जागरूकता और निर्भीकता के साथ करना चाहिए, ताकि एक सशक्त, समावेशी और लोकतांत्रिक भारत के निर्माण में सहभागी बना जा सके।

  • Related Posts

    निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

    *उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवंागन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में किया गया इन विकास कार्यो का भूमिपूजन*   रायपुर 30 मई 2026 (IMNB NEWS…

    Read more

    सीएम हेल्पलाइन के प्रभावी संचालन हेतु अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

    *1076 पर दर्ज कर सकेंगे शिकायत, सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचेगी जानकारी*   रायपुर 30 मई 2026/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला कार्यालय कोंडागांव के सभाकक्ष…

    Read more

    NATIONAL

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी