Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में जनदर्शन के दौरान आमजनों से किया सीधा संवाद समस्याओं के त्वरित, संवेदनशील एवं प्राथमिकता से निराकरण के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने विगत दिवस अपने गृह ग्राम बगिया में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों से प्रत्यक्ष संवाद किया। जनदर्शन में ग्रामीणजन, महिलाएँ, किसान तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री  साय ने सभी आवेदनों को गंभीरता और धैर्यपूर्वक सुना तथा मौके पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनदर्शन में प्राप्त प्रकरणों का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण करते हुए शीघ्र और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य आमजन के जीवन को सरल बनाना और विकास को गति देना है, इसलिए यह आवश्यक है कि योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुँचे। इस अवसर पर कलेक्टर  रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशिमोहन सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की ढिलाई या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनहित से जुड़े मामलों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए उनका त्वरित निपटारा किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। जनदर्शन के दौरान कई आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया, वहीं कुछ मामलों में मुख्यमंत्री ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही। मुख्यमंत्री श्री साय ने आत्मीयता से संवाद करते हुए आमजन को भरोसा दिलाया कि शासन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है और प्रत्येक प्रकरण का निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जाएगा।

  • Related Posts

    हिंसा छोड़कर नई दिशा, नई राह की ओर बढ़ रहे कदम

    *आत्मसमर्पित व नक्सल पीड़ितों को कलेक्टर ने सौंपा नियुक्ति पत्र* *प्रशिक्षण उपरांत रोजगार देने वाला पहला जिला बना कांकेर* रायपुर , 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मानव समाज का…

    Read more

    पुरुष हॉकी फाइनल में ओडिशा ने जीता स्वर्ण पदक

    रायपुर, 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत राजधानी स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में खेले गए पुरुष हॉकी फाइनल मुकाबले में ओडिशा…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…