Ro no D15139/23

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने उचित मूल्य दुकान सह गोदाम का किया लोकार्पण

रायपुर,16 जनवरी 2025 (IMNB NEWS AGENCY) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे ने आज सूरजपुर जिले के लटोरी तहसील के संजयनगर में उचित मूल्य दुकान सह गोदाम भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती रजवाड़े ने कहा कि यह भवन पंचायत के राशनकार्ड धारकों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगा।

नवनिर्मित भवन से पंचायत के 436 राशनकार्ड धारकों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा दुकान संचालनकर्ता समूह को भी किराए के भवन में संचालन से मुक्ति मिलेगी, जो उनके लिए राहत की बात है।

*खाद्यान्न भंडारण में होगी सुविधा*

नवीन भवन में खाद्यान्न के वैज्ञानिक और गुणवत्तापूर्ण भंडारण की समुचित व्यवस्था की गई है। इससे खाद्य सामग्री को सुरक्षित रखने में सहूलियत होगी और ग्रामीणों को बेहतर गुणवत्ता का राशन उपलब्ध हो सकेगा।

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सरकार जनता की सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इस सुविधा का समुचित उपयोग करें।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    विष्णु भैया के नेतृत्व में आत्मनिर्भर नारी, समृद्ध छत्तीसगढ़ : महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय

        रायपुर,किसी भी राज्य के विकास की वास्तविक पहचान वहां की महिलाओं की सामाजिक स्थिति, आर्थिक भागीदारी और निर्णय प्रक्रिया में उनकी सहभागिता से होती है। जब महिलाएं आत्मनिर्भर…

    Read more

    जशपुर जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति, 12.63 करोड़ रुपये स्वीकृत

      दो महत्वपूर्ण मार्गों के मजबूतीकरण एवं उन्नयन से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन होगा सुगम किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल