Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ, हितग्राहियों को चेक वितरित

योजनांतर्गत प्रदेश के 05 लाख 62 हजार हितग्राहियों को मिलेगा लाभ
 
जगदलपुर, 20 जनवरी 2025/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सोमवार को न्यू सर्किट हाउस रायपुर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ किया। साथ ही उक्त योजनांतर्गत हितग्राहियों को दस-दस हजार रुपए सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय ने इस योजनांतर्गत प्रदेश में लाभान्वित होने वाले 05 लाख 62 हजार 112 हितग्राहियों को बधाई दी और गांव, गरीब और किसानों के हितों के लिए कटिबद्धता के साथ पहल करने पर बल देते हुए कहा कि हमारी सरकार अपने वादों को लगातार पूरे कर रही है। इसी क्रम में भूमिहीन कृषि मजदूरों को सहायता प्रदान किया जा रहा है।
कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे अवगत करवाते हुए कहा कि सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपने को साकार कर रही है। वर्चुअल कार्यक्रम में विधायक गणों सहित प्रभारी मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्ले, राजस्व सचिव शहला निगार तथा राज्य शासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कलेक्टोरेट के एनआईसी कक्ष में सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कलेक्टर श्री हरिस एस तथा अन्य अधिकारी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजनांतर्गत लाभान्वित होने वाले हितग्राही उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

    जगदलपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    जगदलपुर 15 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट जगदलपुर ’’सेवा-सदन’’ परिसर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान