Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया नगरीय निकायों के अंतर्गत 441 करोड़ रुपए से अधिक लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

नगरीय प्रशासन विभाग के अंतर्गत अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान करने सहित स्वच्छता दीदियों को किया सम्मानित
 
जगदलपुर, 20 जनवरी 2025/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के नगरीय निकायों के अंतर्गत 441 करोड़ रुपए से अधिक लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर 06 नगरीय निकायों में 270 करोड़ रुपए लागत के जल प्रदाय योजनाओं का शिलान्यास किया गया। साथ ही 155 करोड़ 38 लाख रुपए लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। वहीं 15 करोड़ 85 लाख रुपए लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर नगरीय प्रशासन विभाग के अंतर्गत 103 पदों पर अनुकम्पा नियुक्ति के तहत अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। वहीं मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 नगरीय निकायों के स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया गया। वर्चुअल कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव, वन एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा और विधायक गणों सहित सचिव नगरीय प्रशासन विभाग श्री एस बसवराजू एवं राज्य शासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान जगदलपुर के पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी सभागार में में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित नगर निगम आयुक्त श्री निर्भय साहू और अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं स्वच्छता दीदी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

    जगदलपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    जगदलपुर 15 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट जगदलपुर ’’सेवा-सदन’’ परिसर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान