Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि पर किया नमन

रायपुर, 19 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि (20 मार्च) पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि रानी अवंती बाई लोधी साहस, स्वाभिमान और बलिदान की प्रतीक हैं। उनका नाम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के इतिहास में अमर वीरांगनाओं में स्वर्णाक्षरों में अंकित है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रानी अवंती बाई लोधी ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों का डटकर विरोध किया। उन्होंने अपने राज्य और मातृभूमि की रक्षा के लिए अंतिम क्षण तक संघर्ष किया और स्वाधीनता के लिए बलिदान दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रानी अवंती बाई नारी शक्ति और सामाजिक चेतना का प्रतीक थीं। उन्होंने समाज को जागरूक करने का कार्य किया और न केवल महिलाओं बल्कि पूरे राष्ट्र को संघर्ष की राह दिखाई। उनकी वीरता, बलिदान और नेतृत्व क्षमता भारत के इतिहास में नारी सशक्तिकरण का अमिट उदाहरण हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारत का इतिहास वीरांगनाओं की शौर्य गाथाओं से भरा हुआ है। रानी अवंती बाई लोधी जैसी महान नारियों की कहानियाँ हमें आज भी राष्ट्रभक्ति, त्याग और साहस की प्रेरणा देती हैं। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि आत्मसम्मान और मातृभूमि की रक्षा के लिए किसी भी चुनौती से पीछे नहीं हटना चाहिए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे रानी अवंती बाई को लोधी के आदर्शों से प्रेरणा लें और उनके बलिदान को स्मरण कर देश और समाज के उत्थान में अपना योगदान दें।

  • Related Posts

    उच्चतम न्यायालय की विशेष लोक अदालत: 31 जुलाई तक करें आवेदन

      कोरबा 09 जुलाई 2026/न्याय को सरल, सुलभ एवं आपसी सहमति के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ‘‘समाधान समारोह 2026 का आयोजन…

    Read more

    वर्षाकाल में आकाशीय बिजली से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने जारी की जन-जागरूकता अपील

      कोरबा 09 जुलाई 2026/वर्षाकाल में आकाशीय बिजली गिरने की अत्यधिक संभावनाओं को देखते हुए  स्वास्थ्य  एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आमजन से सतर्कता बरतने एवं सुरक्षा संबंधी उपायों का पालन…

    Read more

    NATIONAL

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    अमेरिका ने जारी किया ईरान पर तबाही का VIDEO; 90 ठिकानों को किया ध्वस्त, US सेना अगले हमले के लिए तैयार

    अमेरिका ने जारी किया ईरान पर तबाही का VIDEO; 90 ठिकानों को किया ध्वस्त, US सेना अगले हमले के लिए तैयार

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज