Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गौरा-गौरी की पूजा कर प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना की

कोरबा 11 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY)
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कोरबा नगर के पावन महर्षि वाल्मीकि आश्रम में भगवान शिव और माता पार्वती के प्रति  आस्था के प्रतीक गौरा-गौरी की विधिवत पूजा-अर्चना की। साथ ही उन्होंने आश्रम परिसर में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की मूर्तियों की भी श्रद्धापूर्वक पूजा की। इस अवसर पर सीएम श्री  साय ने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।तथा कहा कि यह पावन स्थल हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और मूल्यों का प्रतीक है, जो समाज में शांति, सद्भाव और एकता का संदेश देता है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न की। उन्होंने कहा कि गौरा-गौरी पूजा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं का प्रतीक है। भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना से जनकल्याण, प्राकृतिक संतुलन और सामाजिक समरसता का मार्ग प्रशस्त होता है।
इस अवसर पर वाणिज्य,  उद्योग,  श्रम, आबकारी, सार्वजिनक उपक्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन,  कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, नगर निगम महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पूर्व गृह मंत्री श्री ननकी राम कंवर, आईजी   डॉक्टर संजीव शुक्ला,  कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, एसपी श्री सिद्धार्थ तिवारी, अपर कलेक्टर  श्री देवेंद्र पटेल, श्री गोपाल मोदी, श्री  पनत राम भगत, श्री बीरबल सिंह,  श्री रघुराज सिंह
सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, गणमान्य नागरिक, बड़ी संख्या में  जनजाति समुदाय के लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    17 मार्च से 21 अप्रेल 2026 तक प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा शिशु संरक्षण माह

     कोरबा 16 मार्च 2026/भारत शासन के दिशा-निर्देशानुसार कलेक्टर  कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन, तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में जिले में शिशु संरक्षण माह (विटामिन “ए“ अनुपूरण…

    Read more

    गेवरा प्रोजेक्ट कन्ज्यूमन को-ऑपरेटिव स्टोर्स लिमिटेड गेवरा प्रोजेक्ट के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

     कोरबा 16 मार्च 2026/गेवरा प्रोजेक्ट कन्ज्यूमर को-आफपरेटिव स्टोर्स लिमिटेड गेवरा प्रोजेक्ट पंजीयन क्रमांक 3369 विकासखंड कटघोरा जिला कोरबा के संचालकक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया…

    Read more

    NATIONAL

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में