Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 25 हितग्राहियों को प्रदाय किया अधिकार अभिलेख

*जिले के 143 गांवों में 17 हजार 354 स्वामित्व कार्ड किए जा चुके तैयार’*

*’स्वामित्व कार्ड वितरण में धमतरी जिला पहले स्थान पर’*

धमतरी 10 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अपने रांकाडीह प्रवास के दौरान 25 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख प्रदान कर हितग्राहियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि अधिकार अभिलेख मिल जाने से अब किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण राजस्व ग्रामों में स्थित आबादी भूमि में निवासरत परिवारों को स्वामित्व कार्ड जिले में प्रदाय किया जा रहा है । अब तक जिले के 143 ग्रामों में 17 हजार 354 स्वामित्व कार्ड तैयार किए जा चुके हैं। इनमें से दो चरणों में 11 हजार 551 कार्डों का वितरण मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और खाद्य मंत्री के द्वारा किया गया है। इसमें मगरलोड तहसील के 21 ग्रामों के 3 हजार 134 कार्ड भी सम्मिलित हैं। धमतरी जिला, स्वामित्व कार्ड वितरण में पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर है। पंचायती राज दिवस (24 अप्रैल 2025) के अवसर पर 26 ग्रामों के 3 हजार 345 कार्डों के वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभिलेखों का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है।

  • Related Posts

    कसावाही में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में प्रशासन गंभीर : कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ग्रामीणों ने गर्मी में धान की फसल नहीं लेने का लिया संकल्प

      धमतरी, 09 मई 2026/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा आज प्रातः धमतरी विकासखंड के ग्राम कसावाही पहुंचे और गांव में पेयजल व्यवस्था तथा ग्रामीणों की समस्याओं का जायजा लिया। इस…

    Read more

    रेड क्रॉस सोसायटी के जनहितकारी कार्यों के लिए कलेक्टर अविनाश मिश्रा को राज्यपाल ने किया सम्मानित

    धमतरी को गौरव : मानव सेवा एवं सामाजिक सरोकारों में उत्कृष्ट योगदान पर कलेक्टर अविनाश मिश्रा सम्मानित   धमतरी, 08 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मानव सेवा, सामाजिक सरोकार और…

    Read more

    NATIONAL

    एन एस राजा सुब्रमणि नए CDS, कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नौसेना प्रमुख

    एन एस राजा सुब्रमणि नए CDS, कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नौसेना प्रमुख

    सीएम सम्राट चौधरी ने नए मंत्रियों को दिए आदेश, कहा- मीडिया में बयान देने से पहले पूरी जानकारी रखें

    सीएम सम्राट चौधरी ने नए मंत्रियों को दिए आदेश, कहा- मीडिया में बयान देने से पहले पूरी जानकारी रखें

    Suvendu Adhikari Oath LIVE: ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम का रोड शो, थोड़ी देर में शुभेंदु अधिकारी लेंगे शपथ

    Suvendu Adhikari Oath LIVE: ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम का रोड शो, थोड़ी देर में शुभेंदु अधिकारी लेंगे शपथ

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में  महिला एवं बाल विकास मंत्री   लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    सहरसा में लगातार दूसरे दिन मिड-डे मील खाने से बच्चे बीमार,फिर मिला खाने में सांप

    सहरसा में लगातार दूसरे दिन मिड-डे मील खाने से बच्चे बीमार,फिर मिला खाने में सांप