Ro no D15139/23

साढ़े आठ सौ पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैम्प 15 अप्रैल को

कम्पोजिट बिल्डिंग, कलेक्टोरेट परिसर में होगा आयोजन

नर्सिंग स्टाफ, हाउस कीपिंग, कम्प्यूटर ऑपरेटर, कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर जैसे पदों पर होगी भर्ती

धमतरी । जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कम्पोजिट बिल्डिंग, कलेक्टोरेट परिसर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 15 अप्रैल, मंगलवार को किया जाएगा। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चलने वाले इस प्लेसमेंट कैम्प में धमतरी और चारामा-कांकेर के निजी संस्थाओं द्वारा 850 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से चयनित होने वाले जिले के युवाओं को औसतन 8 से 20 हजार रूपये मासिक वेतन वाला रोजगार मिल सकेगा। इस प्लसेमेंट कैम्प के माध्यम से सेक्यूरिटी गार्ड, बाउंसर, नर्सिंग स्टाफ, कम्प्यूटर ऑपरेटर, हाउस कीपिंग, लेबर, गनमेन, मैन पावर सर्विस और कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर जैसे पदों पर भर्तियां की जाएंगी। प्लेसमेंट कैम्प में रोजगार प्राप्त करने के लिए पांचवीं पास से लेकर गेजुएट प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं। प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को अपने सभी शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता संबंधी दस्तावेज, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साईज फोटो प्रस्तुत करने होंगे।

जिला रोजगार अधिकारी अधिकारी ने बताया कि धमतरी के निजी संस्थान सीजी सेक्यूरिटी गोकुलपुर, रूद्री रोड, धमतरी द्वारा 800 पदों और सेव माईक्रोफाइनेंस प्रायवेट लिमिटेड, बस स्टैण्ड के पास, चारामा-कांकेर द्वारा 50 पदों पर भर्ती की जाएगी।

  • Related Posts

    देहदान व नेत्रदान की घोषणा करने वाले 101 दानदाताओं का हुआ सम्मान..

    18 से लेकर 82 वर्ष तक के लोगों ने भरा घोषणा पत्र … रायपुर ब्राइट फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब आफ रायपुर का संयुक्त प्रयास रायपुर/मंगलवार को रायपुर ब्राइट फाउंडेशन एवं…

    Read more

    सहकारिता क्षेत्र को अधिक पारदर्शी, डिजिटल और किसान-हितैषी बनाने सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री केदार कश्यप

    *मंत्री ने की विभागीय कामकाज की समीक्षा* *किसानों के हित में दिए कड़े निर्देश*   रायपुर, 28 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends