Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान की चाय की दुकान, खुद बनाई चाय

*चाय से ज्यादा मीठी जीवर्धन भाई की जुबान और उनका व्यवहार है – विष्णु देव साय*

*रायगढ़/रायपुर|* मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जीवर्धन चौहान की चाय दुकान पहुंचकर न केवल स्वयं चाय बनाई, वरन सबके साथ चाय का आनंद लिया। जीवर्धन रायगढ़ नगर निगम से भाजपा के महापौर प्रत्याशी हैं। सीएम साय ने कहा – चाय से ज्यादा मीठी जीवर्धन भाई की जुबान और उनका व्यवहार है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नगरीय निकाय चुनाव प्रचार अभियान के तहत आज रायगढ़ पहुंचे, जहाँ उन्होंने पांच किलोमीटर से ज्यादा रोड शो किया। जहाँ विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। इसके बाद श्री साय कैबिनेट के साथी, वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ मिनीमाता चौक स्थित जीवर्धन चौहान की चाय दुकान पर पहुंचे। लोगों के आश्चर्य का उस समय ठिकाना न रहा, जब सीएम साय जीवर्धन की दुकान पर स्वयं चाय बनाने लगे। उन्होंने लोगों को चाय का वितरण भी किया और बोले – एक साधारण से कार्यकर्ता की मेहनत का उचित सम्मान, यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। जिस प्रकार चाय बेचने वाले श्री नरेंद्र मोदी जी आज देश के प्रधानमंत्री और दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं, ठीक उसी तरह भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता, चाय बेचकर अपना जीविकोपार्जन करने वाले, महापौर प्रत्याशी जीवर्धन भाई भी जनता के आशीर्वाद से रायगढ़ के महापौर बनेंगे, यहाँ का सर्वांगीण विकास करेंगे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें चार बार सांसद के रूप में चुना और इस दौरान वे जीवर्धन चौहान के संपर्क में आए। बीस वर्ष में मैंने जीवर्धन चौहान को ईमानदारी से अपने क्षेत्र की जनता की सेवा करते देखा है, उनके साथ युवाओं की एक बड़ी टीम है। वे भाजपा के एक समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनकी जीत रायगढ़ नगर निगम में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ

    *सहायक प्राध्यापक के 625, ग्रंथपाल के 50 एवं क्रीड़ा अधिकारी के 25 पदों पर होगी नियुक्ति* रायपुर, 13 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की विशेष…

    Read more

    पंडरिया विधानसभा की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने विधायक भावना बोहरा ने सदन में विद्यालय उन्नयन एवं शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की मांग की

    *ग्रामीण और वनांचल क्षेत्र की शिक्षा पर जोर, विधायक भावना बोहरा ने बजट चर्चा में रखे पंडरिया विधानसभा के महत्वपूर्ण मुद्दे* ▪️प्रश्नकाल में किसान क्रेडिट कार्ड, विधानसभा में पर्यटन स्थलों…

    Read more

    NATIONAL

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता