Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 09 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महान समाज सुधारक, शिक्षाविद् और मराठी कवयित्री श्रीमती सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि (10 मार्च) पर उन्हें नमन किया ।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्रीमती फुले ने अपने अद्वितीय साहस और समर्पण से भारतीय समाज में शिक्षा और सामाजिक न्याय की क्रांति का सूत्रपात किया। उन्होंने न केवल खुद शिक्षा प्राप्त की, बल्कि वंचित वर्गों और महिलाओं के लिए शिक्षा के द्वार खोलकर सामाजिक चेतना को नई दिशा दी। उनका संपूर्ण जीवन अंधकार से प्रकाश की ओर समाज को अग्रसर करने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्रीमती सावित्रीबाई फुले ने अपने कार्यों से न केवल महिलाओं और दलित समाज को जागरूक किया, बल्कि उन्होंने उन रूढ़ियों को भी चुनौती दी, जो समाज को प्रगति के मार्ग में रोकती थीं। उनकी अटूट प्रतिबद्धता और संघर्षशीलता हमें यह सिखाती है कि शिक्षा ही सशक्तिकरण की आधारशिला है।

मुख्यमंत्री ने श्रीमती फुले के योगदान को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन दर्शन हमें समानता, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि हम सभी को उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात कर एक समतामूलक, शिक्षित और सशक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।

  • Related Posts

    बिहान से बदली तकदीर : सुनीता वर्मा बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल 5 हजार रूपए के लोन से शुरू हुआ सफर, आज बहुआयामी उद्यमी हैं सुनीता वर्मा

    स्व-सहायता समूह ने दिया संबल, खेती, मसाला निर्माण और सीएससी सेंटर से मिली नई पहचान रायपुर, 09 जुलाई 2026/खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के विकासखंड खैरागढ़ अंतर्गत ग्राम टेकापारकला की निवासी श्रीमती सुनीता…

    Read more

    रेडियो कार्यक्रम ‘प्रगति के सोपान’ में गूंजेगी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की सफलता की कहानी

    9 जुलाई को होगा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना पर विशेष भेंट-वार्ता का प्रसारण*   रायपुर. 8 जुलाई 2026. आकाशवाणी रायपुर के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘प्रगति के सोपान’ में 9 जुलाई को सवेरे…

    Read more

    NATIONAL

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    अमेरिका ने जारी किया ईरान पर तबाही का VIDEO; 90 ठिकानों को किया ध्वस्त, US सेना अगले हमले के लिए तैयार

    अमेरिका ने जारी किया ईरान पर तबाही का VIDEO; 90 ठिकानों को किया ध्वस्त, US सेना अगले हमले के लिए तैयार

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज