Ro no D15139/23

शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में पुष्य नक्षत्र पर स्वर्णप्राशन किट व बाल रक्षा किट का किया जाएगा वितरण

*16 वर्ष तक के बच्चों का स्वर्णप्राशन भी कराया जाएगा*

रायपुर. 9 मार्च 2025. राजधानी रायपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में पुष्य नक्षत्र पर 10 मार्च को स्वर्णप्राशन किट तथा बाल रक्षा किट का वितरण किया जाएगा। साथ ही शून्य से 16 वर्ष तक के बच्चों का स्वर्णप्राशन भी कराया जाएगा। पुष्य नक्षत्र पर 10 मार्च को स्वर्णप्राशन के लिए आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय पहुंचने वाले पहले 800 बच्चों को अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान नई दिल्ली से प्राप्त स्वर्णप्राशन किट एवं बाल रक्षा किट वितरित किए जाएंगे। सवेरे दस बजे से साढ़े 11 बजे तक इनका वितरण किया जाएगा। इसके लिए बच्चे के आधार कार्ड के साथ माता-पिता का मोबाइल नंबर दर्ज कराना होगा।

आयुष विभाग की संचालक सुश्री इफ्फत आरा, संयुक्त संचालक डॉ. सुनील दास तथा आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. जी.आर. चतुर्वेदी भी बच्चों को स्वर्णप्राशन किट एवं बाल रक्षा किट वितरण के दौरान उपस्थित रहेंगे। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र की तरह 10 मार्च को भी सवेरे नौ बजे से दोपहर दो बजे तक शून्य से 16 वर्ष तक के बच्चों का निःशुल्क स्वर्णप्राशन कराया जाएगा।

  • Related Posts

    स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने किया दृश्य संवाद 2026 का शुभारंभ

      तस्वीरों में उतरा छत्तीसगढ़, फोटो जर्नलिस्टों का हुआ सम्मान रायपुर प्रेस क्लब में विश्व फोटोग्राफी दिवस पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ रायपुर, 19 अगस्त 2026/स्वास्थ्य मंत्री  श्याम…

    Read more

    कुंदनपाल में शुरू हुआ नया आधार सेवा केंद्र, अब गांव में ही मिलेंगी आधार संबंधी सुविधाएं

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से ग्रामीणों को घर के पास मिल रही डिजिटल सुविधा रायपुर, 19 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ