Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की पहली किस्त की राशि अंतरित की

– राजनांदगांव जिले से 5 परिवारों को प्रथम किस्त की राशि की गई जारी
राजनांदगांव 02 मई 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल हिंसा से प्रभावित 2500 परिवारों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की पहली किस्त की राशि अंतरित की। उन्होंने मंत्रालय में वर्चुअली आयोजित कार्यक्रम में आवास निर्माण की पहली किस्त प्रति परिवार 40-40 हजार रूपए के मान से कुल 10 करोड़ रुपए हितग्राहियों के खातों में अंतरित किए। छत्तीसगढ़ के विशेष आग्रह पर केन्द्र सरकार द्वारा राज्य के आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के लिए 15 हजार आवास स्वीकृत किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री किरण साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, सीएसपी राजनांदगांव एवं हितग्राही कार्यक्रम में जिला पंचायत राजनांदगांव से वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हुए। राजनांदगांव जिला अंतर्गत जनपद पंचायत छुरिया से 3 परिवार एवं जनपद पंचायत डोंगरगढ़ से 2 परिवार कुल 5 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत प्रथम किश्त की राशि जारी की गई।

  • Related Posts

    जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का दिग्विजय स्टेडियम में आयोजन

    – अबूझमाड़ मल्लखंब अकादमी के कलाकार द्वारा विशेष मल्लखंब योग प्रदर्शन का आयोजन*   *- जिला प्रशासन द्वारा अधिक से अधिक नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील*  …

    Read more

    जिले के सभी पंचायतों में 24 जून को ग्रामसभा का आयोजन

    आवास प्लस 2.0 सर्वे का होगा वाचन एवं अंतिम अनुमोदन*   राजनांदगांव 19 जून 2026। छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार राज्य में ग्रामीण प्रगति और…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा