Ro no D15139/23

सीईओ जिला पंचायत ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

राजनांदगांव 02 मई 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री सुरूचि सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कार्यों में तेजी लाने के लिए जिला पंचायत के सभाकक्ष में नोडल अधिकारी, उप अभियंता, तकनीकी सहायक और मनरेगा कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दिए गए जिम्मेदारियों को गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने कहा। उन्होंने जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने 15 मई 2025 तक अपूर्ण आवासों की स्थिति को पूरी तरह से सुधारने का आदेश दिया। इसके अलावा नये आवासों की स्वीकृति और छूटे हुए पात्र लाभार्थियों के नाम आवास प्लस में जोडऩे की प्रक्रिया को भी त्वरित गति से पूरा करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 से वर्ष 2023 तक स्वीकृत शेष आवासों को शीघ्र पूर्ण करें। इसके साथ ही वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 27 हजार 968 नए आवासों की निर्माण प्रक्रिया को गति देने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पहले और दूसरी किश्त जारी होते ही निर्माण कार्यों को शीघ्र शुरू करें और इन आवासों को समय से पहले पूर्ण करें।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे की तैयारियों की समीक्षा की

    – 17 अगस्त से 30 सितंबर तक चलेगा डिजिटल क्रॉप सर्वे अभियान*   *- त्रुटिरहित सर्वे सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*   *- एग्रीस्टैक एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली…

    Read more

    औद्योगिक संस्थाओं में ग्रीन एनर्जी अपनाएं – कलेक्टर

    – कलेक्टर ने उद्योगों को एक माह के भीतर सोलर ऊर्जा अपनाने के दिए निर्देश   *- हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए उद्योगों को किया प्रेरित*   *-…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच