Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

कलेक्टर, एसपी ने मुख्यमंत्री कार्यक्रम हेतु मैनपाट कार्यक्रम स्थल में अंतिम तैयारियों का लिया जायजा
 
अंबिकापुर 11 फरवरी 2026/  मैनपाट महोत्सव 2026 का आयोजन 13 से 15 फरवरी तक रोपाखार जलाशय के समीप आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर 13 फरवरी को मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कलेक्टर  अजीत वसंत एवं पुलिस अधीक्षक  राजेश अग्रवाल ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल पहुंचकर अंतिम तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मंच एवं डोम, बैठक व्यवस्था, ग्रीन रूम, कलाकारों हेतु व्यवस्था, रूट चार्ट, पार्किंग, विभागीय स्टॉल, हितग्राहियों को सामग्री वितरण, लोकार्पण भूमिपूजन स्थल, मेला स्थल, हेलिपैड, बोटिंग प्वाइंट  सहित अन्य तैयारियों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। कलेक्टर  वसंत ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ गरिमामयी ढंग से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने कहा। इस दौरान वनमण्डलाधिकारी  अभिषेक जोगवत, जिला पंचायत सीईओ  विनय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अमोलक सिंह, अपर कलेक्टर  सुनील नायक सहित सम्बंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल*   *मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्टजनों को किया सम्मानित*  …

    Read more

    ‘विष्णु भैया’ के सुशासन में महतारी वंदन बना महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार

    *महतारी वंदन से नीलम के जीवन में आया आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का उजाला*   रायपुर, 8 अगस्त 2026। विष्णु के सुशासन में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता को नई…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta