Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कांसाबेल में स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल कलेक्टर – एसएसपी ने स्थल निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का आगामी दिनों में जशपुर जिले के कांसाबेल प्रवास प्रस्तावित है। इस दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्र में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर  रोहित व्यास एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशिमोहन सिंह ने कार्यक्रम स्थल तथा आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के आवागमन को ध्यान में रखते हुए बनाए जा रहे हेलीपैड स्थल का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने तकनीकी एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद –
एसएसपी  शशिमोहन सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के सभी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाए। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है। निरीक्षण के दौरान कांसाबेल तहसीलदार  आस्था चंद्राकर, जनपद पंचायत सीईओ  संदीप कुमार मरावी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आपसी समन्वय से कार्य करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
क्षेत्र में उत्साह का माहौल – मुख्यमंत्री के कांसाबेल आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का वातावरण है। स्थानीय नागरिक मुख्यमंत्री से सीधे संवाद एवं कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता को लेकर उत्सुक नजर आ रहे हैं। कलेक्टर  रोहित व्यास ने सभी विभागों को निर्देशित किया है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाए, ताकि मुख्यमंत्री का प्रवास सफल और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

  • Related Posts

    अम्बेडकर अस्पताल में 11 साल के बच्चे के दिल से चिपका दुर्लभ कैंसर निकाला, बना विश्व कीर्तिमान

      स्टेज-3 इनवेसिव थायमिक कैंसर का सफल ऑपरेशन; अब तक मेडिकल जर्नल में 12 वर्ष के सबसे कम उम्र का मरीज है दर्ज, 11 वर्ष के इस मरीज के साथ…

    Read more

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग और बलिदान देश की अमूल्य धरोहर: मुख्यमंत्री श्री साय

      रायपुर 17 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि…

    Read more

    NATIONAL

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान