Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे कृषक उन्नति योजना के तहत जिले के 124101 किसानों को 454 करोड़ 11 लाख 71 हजार रूपए की राशि का भुगतान

 राजनांदगांव 27 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा 28 फरवरी 2026 को  दोपहर 12.30 बजे बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड में आयोजित कार्यक्रम से कृषक उन्नति योजना अंतर्गत 25 लाख 28 हजार से अधिक पंजीकृत धान एवं धान बीज उत्पादक कृषकों को 10324 करोड़ रूपए तथा जिले के 124101 किसानों को 454 करोड़ 11 लाख 71 हजार रूपए से अधिक की आदान सहायता राशि का सीधे कृषकों के बैंक खाते में भुगतान किया जाएगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से जिला एवं विकासखंड स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में किया जाएगा। कृषक उन्नति योजना अंतर्गत जिला एवं राजनांदगांव विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन म्युनिसिपल स्कूल परिसर स्थित गांधी सभागार में किया जाएगा। कृषक उन्नति योजना के हितग्राहियों की उपस्थिति में डोंगरगांव विकासखंड के कृषि उपज मंडी परिसर डोंगरगांव, डोंगरगढ़ विकासखंड के कृषि उपज मंडी परिसर डोंगरगढ़, छुरिया विकासखंड के सामुदायिक भवन जनपद पंचायत छुरिया में विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन राजस्व, कृषि, सहकारिता, मार्कफेड, स्थानीय निकायों एवं अन्य संबंद्ध विभागों के मैदानी अमलों के समन्वय से किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा कृषक उन्नति योजना से लाभान्वित कृषकों को अधिक से अधिक संख्या में मोबाईल, लेपटॉप के माध्यम से जुडऩे तथा निकटतम कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होने की अपील की गई है।
  • Related Posts

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अधोसंरचना को मिली नई रफ्तार

    *मंत्री टंकराम वर्मा ने 1.24 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण* रायपुर,10 अगस्त 2026/ राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने सारंगढ़ प्रवास…

    Read more

    कैबिनेट सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सुधारात्मक उपायों पर की चर्चा

    *छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव*   रायपुर, 10 अगस्त 2026/ भारत सरकार के कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन ने आज देश के सभी राज्यों के मुख्य…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात