Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को दी बड़ी सौगात 9 करोड़ 45 लाख की लागत से श्री नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल झारखंड और ओडिशा राज्य को जोड़ने वाले मार्ग पर आवागमन होगा आसान

जशपुरनगर 07 मई 2026 /मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले को एक बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल कुनकुरी-तपकरा-लवाकेरा मार्ग पर श्री नदी में उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य के लिए राज्य शासन द्वारा 9 करोड़ 45 लाख 85 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।यह मार्ग छत्तीसगढ़ के साथ-साथ झारखंड और ओडिशा राज्य को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग माना जाता है। पुल निर्माण होने से तीनों राज्यों के लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा व्यापार, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।वर्तमान में सकरा पुल की वजह से बरसात के दिनों में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जलस्तर बढ़ने पर आवागमन बाधित हो जाता था और आए दिन हादसों की स्थिति बनी रहती थी। ग्रामीणों, राजगीरों और राहगीरों के लिए यह मार्ग जोखिम भरा बन जाता था। अब उच्च स्तरीय पुल बनने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से इस पुल निर्माण की मांग की जा रही थी। प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार लगातार ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए कार्य कर रही है।उच्च स्तरीय पुल बनने से शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और परिवहन सुविधाएं मजबूत होंगी। साथ ही हजारों ग्रामीणों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा।क्षेत्रवासियों का मानना है कि यह पुल जशपुर जिले के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात