Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण, हितग्राहियों को वितरित किए चेक व प्रमाण पत्र

*महिला हितग्राहियों को सौंपी ई- रिक्शा की चाबी*

धमतरी, 23 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज मगरलोड विकासखंड के ग्राम करेलीबड़ी प्रवास के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण परिवहन सुविधा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 3 महिला समूहों को ई-रिक्शा की चाबी प्रदान की तथा हितग्राहियों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रदर्शित मोर गांव-मोर पानी मॉडल, बाला कॉन्सेप्ट आधारित मॉडल आंगनबाड़ी, प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत ग्राम मसानडबरा में आवास कालोनी, संदर्भ केंद्र एवं औषधीय पौधों की खेती के मॉडल का अवलोकन किया।
उन्होंने स्वच्छता ही सेवा, ग्रीन आर्मी और जेंडर रिसोर्स सेंटर के कार्यों की सराहना की। कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के स्टॉलों में मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को चेक, प्रमाण पत्र, फिश बॉक्स और जाल वितरित किए। इसी क्रम में कौशल विकास एवं युवा कार्यक्रम विभाग के स्टॉल पर जिले के पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु विशेष रूप से तैयार की गई पर्यटन वेबसाइट का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर उन्होंने हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए।
महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने सक्षम योजना अंतर्गत हितग्राही श्रीमती जितेश्वरी साहू को 2 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। साथ ही 5 कुपोषित बच्चों को सुपोषण किट तथा 5 किशोरी बालिकाओं को सुपोषण एवं स्वच्छता किट वितरित की गई।
इस अवसर पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक कुरूद श्री अजय चंद्राकर, सचिव पंचायत विभाग श्रीमती निहारिका बारिक, कमिश्नर रायपुर संभाग श्री महादेव कांवरे, संचालक पंचायत श्रीमती प्रियंका महोबिया, कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भारत के विदेश मंत्री हुए शामिल

    *दीक्षांत समारोह में शामिल हो रहे छात्र भाग्यशाली हैं क्योंकि वे ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने वाली पीढ़ी का हिस्सा हैं; आप एक दशक की ठोस प्रगति और…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?