Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर किया अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र का शुभारंभ

नानगुर के महतारी वंदन योजनांतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों से की चर्चा

जगदलपुर 24 अप्रैल 2025/ राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के अवसर पर गुरुवार को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के पंचायत पदाधिकारियों और ग्रामीणों को राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने प्रत्येक ब्लॉक में दस-दस ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र का शुभारंभ किया। साथ ही सामुदायिक सहभागिता से जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु मोर पानी-मोर गांव अभियान की शुरुआत की और जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु पानी का सदुपयोग करने सहित भू-जल स्रोत में वृद्धि के लिए कुएं, बावड़ी, डबरी-तालाब इत्यादि पारम्परिक जल स्रोतों की साफ-सफाई करने और रखरखाव करने सहित इस दिशा में जागरूकता निर्मित करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर जगदलपुर ब्लॉक के नानगुर में भी अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के पंचायत पदाधिकारियों तथा ग्रामीणों ने वर्चुअल रूप से उक्त कार्यक्रम को देखा।

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जगदलपुर विकासखण्ड के नानगुर ग्राम पंचायत के अंतर्गत महतारी वंदन योजनांतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों सुमनी बघेल एवं मनीता सेठिया से चर्चा करते हुए महतारी वंदन योजना की सहायता राशि के उपयोग के बारे में पूछा। हितग्राही सुमनी बघेल ने ग्राम पंचायत में अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए बताया कि पहले बैंक से पैसा निकालने के लिए जगदलपुर जाना पड़ता था लेकिन अब गांव में ही अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र खुलने से उसके साथ ही अन्य लोगों को काफी सहूलियत होगी। सुमनी ने बताया कि सरकार के द्वारा महतारी वंदन योजनांतर्गत दी जा रही सहायता राशि को बचत कर रही हैं। इस सहायता राशि से 8 वीं कक्षा पढ़ रही बेटी को 12 वीं के बाद कम्प्यूटर कोर्स करवाना चाहती है। वहीं मनीता सेठिया ने बताया कि महतारी वंदन योजनांतर्गत सहायता राशि हम महिलाओं के लिए मददगार साबित हो रही है, वह इस राशि का उपयोग घरेलू जरूरतों के लिए कर रही हैं। इस दौरान अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र नानगुर में  आधार इनबेल्ट माध्यम से सुमनी बघेल, मनीता सेठिया, शान्ति बघेल और कलावती कश्यप को महतारी वंदन योजनांतर्गत राशि का नकद भुगतान किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री पदलाम नाग, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री पुरषोत्तम कश्यप सहित अन्य पंचायत पदाधिकारी और कलेक्टर श्री हरिस एस, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

    जगदलपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    जगदलपुर 15 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट जगदलपुर ’’सेवा-सदन’’ परिसर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल